ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

Dantewada News: वनांचल के जामपादर में स्वास्थ्य शिविर से जगी उम्मीद, सुदूर इलाके के ग्रामीणों को घर के पास मिलीं मेडिकल सुविधाएं

दंतेवाड़ा : जिले के गीदम ब्लॉक अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर मडसे के निर्देशन में अत्यंत संवेदनशील एवं दुर्गम क्षेत्र ग्राम जामपादर में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया. यह क्षेत्र पहुंच विहीन होने के कारण स्वास्थ्य टीम को वहां तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. कच्चे रास्तों, ऊबड़–खाबड़ पहाड़ियों और जंगल से गुजरते हुए लगभग 5 किलोमीटर पैदल चलकर स्वास्थ्य टीम ग्राम जामपादर पहुंची. विकट परिस्थितियों के बावजूद टीम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को मूलभूत एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देना रहा. गांव पहुंचते ही शिविर की व्यवस्था की गई और सभी ग्रामीणों का क्रमवार स्वास्थ्य परीक्षण किया गया.

स्वास्थ्य शिविर की प्रमुख गतिविधियां

सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर में आए सभी ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच हुई. उनके लक्षणों के आधार पर आवश्यक दवाइयां दी गई. जुकाम, बुखार, त्वचा रोग, पेट दर्द, कमजोरी जैसे सामान्य रोगों का तत्काल उपचार किया गया.

गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप
गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण एंटेनटल चेकअप (ANC) किया गया. एचआरपी (High Risk Pregnancy) की महिलाओं की पहचान कर उन्हें संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित किया गया. आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां गर्भवती महिलाओं को बांटी गई. पोषण, स्वच्छता और नवजात देखभाल से संबंधित सुझाव दिए गए.

बच्चों का स्वास्थ्य टीम ने किया टीकाकरण
शिविर में उपस्थित बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया. टीकाकरण की समय-सारणी समझाई गई और अभिभावकों को बच्चों को समय पर टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया.

ग्रामीणों में बढ़ते गैर-संचारी रोगों को ध्यान में रखते हुए विशेष जांच की गई— उच्च रक्तचाप , मधुमेह, स्तन कैंसर एवं मुख कैंसर की स्क्रीनिंग जांच के बाद जोखिम वाले व्यक्तियों को आगे के इलाज के लिए समझाया गया-अतीक अहमद, चिकित्सा अधिकारी

स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श
स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सेक्टर प्रभारी एवं ग्रामीण सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंसारी ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर मार्गदर्शन दिया. उन्होंने ग्रामीणों को मलेरिया, निमोनिया, दस्त, मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय, स्वच्छता एवं पोषण का महत्व के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही शासन की मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं, मलेरिया निरोधक योजनाएं, टीकाकरण कार्यक्रम, मितानिन सेवा और आयुष्मान भारत योजना की जानकारी देकर ग्रामीणों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया.

स्वास्थ्य टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान
इस शिविर को सफल बनाने में सरिता बच्चहला – LHV, गीता ठाकुर – ANM, नीलेश पैकरा – RHO, आकांक्षा यादव – ANM, आशीष शुक्ला – VBDTS, विनीता ठाकुर – MT, चंदा यादव – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लता यादव – मितानिन, राजेश सोनी – फार्मासिस्ट का सराहनीय योगदान रहा. इन सभी के सामूहिक प्रयासों से ग्रामीणों को उनके घर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकीं.