ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

Iran Nuclear Crisis: ईरान के परमाणु ठिकानों की नई सैटेलाइट इमेज आई सामने, अमेरिका ने जताई बड़ी साजिश की आशंका।

ईरान में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ दमनकारी कार्रवाई को लेकर बढ़ते तनाव के बीच सेटेलाइट से मिली तस्वीरों में देश के दो प्रमुख परमाणु स्थलों पर हलचल होते देखी गई है. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह हलचल इस बात का संकेत हो सकता है कि ईरान पिछले साल अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों में क्षतिग्रस्त हुए इन दो परमाणु ठिकानों पर बचे परमाणु तत्वों को एक बार फिर हासिल करने की कोशिश कर रहा है.

प्लैनेट लैब्स पीबीसी की ओर से जारी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इस्फहान और नतांज परमाणु प्रतिष्ठानों में दो क्षतिग्रस्त इमारतों पर छतें बनाई गई हैं, जो जून में ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन के युद्ध के बाद से देश के किसी भी प्रभावित परमाणु स्थल पर देखी गई पहली बड़ी गतिविधि है. जानकारों का कहना है कि ये छत सेटेलाइट को यह पता लगाने से रोक रही हैं कि दोनों परमाणु ठिकानों के अंदर कौन-सी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं.

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन

दरअसल ईरान में पिछले कुछ समय से महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन चल रहे हैं. लेकिन सरकार की सख्ती और दखल के बाद भी ईरान में विरोध प्रदर्शन, मौतों के आंकड़े और हालात को लेकर दुनियाभर में सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच ईरान में नया राजनीतिक और सुरक्षा संकट उभर रहा है. हाल ही में जारी सेटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि इजराइल और अमेरिका की तरफ से पिछले साल बमबारी किए गए दो प्रमुख परमाणु स्थलों इस्फहान और नतांज पर अब नई गतिविधियां शुरू हुई हैं.

क्या छुपाने की कोशिश कर रहा तेहरान?

इन तस्वीरों में दिख रहा है कि दोनों साइट्स पर नुकसान पहुंचे भवनों पर छतें बनाई गई हैं, जिससे यह छुपाने की कोशिश की जा रही है कि वहां क्या काम चल रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि ये छतें किसी भी बचे हुए परमाणु या अन्य महत्वपूर्ण सामग्री को देखने से रोकने के लिए बनाई गई हैं. तस्वीरों से ऐसा लगता है कि ईरान बचे हुए संसाधनों की जांच और उन्हें सुरक्षित करने का काम कर रहा है, न कि साइट्स की पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर रहा है.