ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

चट्टानों के बीच फंसी रही ‘नन्ही जान’! रायगढ़ में हाथी के बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत, जंगल में मचा हड़कंप

रायगढ़: घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कया के जंगल क्षेत्र में एक हाथी के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है. 27 जनवरी की शाम को स्थानीय ग्रामीणों ने वन अमले को सूचना दी कि वन क्षेत्र में एक हाथी का बच्चा मृत अवस्था में पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ, लेकिन रात होने और दुर्गम स्थल और मृत हाथी के दल के अन्य हाथियों की आसपास मौजूदगी के कारण घटना स्थल तक पहुंचना संभव नहीं हो सका.

नर हाथी शावक की मौत, लगभग 1 साल उम्र

डीएफओ रायगढ़ ने जानकारी देेते हुए बताया 28 जनवरी को सुबह वन अमला आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 1310 स्थित घटना स्थल पर पहुंचा और मौके का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान पता चला कि मृत हाथी शावक नर है, जिसकी आयु एक वर्ष से कम हो सकती है.

दो बड़ी चट्टानों के बीच फंसा मिला शव

डीएफओ ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि अत्यधिक ढलान वाले क्षेत्र में गिरने के दौरान वह दो बड़ी चट्टानों के बीच की दरार में फंस गया, जिससे उसे गंभीर आंतरिक चोट लगी और ज्यादा खून बहने से मौत हुई.

शावक की मौत से हाथी आक्रमक

डीएफओ ने जानकारी दी कि वर्तमान में घटना स्थल के आसपास हाथियों का दल घूम रहा है, जिस कारण क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके.

शावक का कराया जा रहा पोस्टमॉर्टम

मृत हाथी शावक का विधिवत पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी.

वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

शावक की मौत के बाद हाथी दल आक्रमक है इसलिए वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और जंगल में नहीं जाने की अपील की है. हाथियों के विचरण की जानकारी तुरंत वन विभाग को देने के लिए कहा गया है.