ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

BBL 2026 Winner: पर्थ स्कॉर्चर्स ने छठी बार जीता खिताब, MI और CSK का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

BBL 2026 Final: बिग बैश लीग 2025-26 का फाइनल मैच पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स की टीमों के बीच पर्थ स्टेडियम में खेला गया. ये फाइनल मैच एकतरफा रहा और पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया. यह जीत पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि वह एक टी20 लीग में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन गई है. उसने आईपीएल की टीमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और CPL की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को पीछे छोड़ दिया है. इन टीमों ने ये कारनामा 5-5 बार किया है.

पर्थ स्कॉर्चर्स की ऐतिहासिक जीत

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पर्थ स्कॉर्चर्स ने पहले गेंदबाजी चुनी. वहीं, सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सिर्फ 132 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई. उनकी शुरुआत ठीक नहीं रही और मिडिल ऑर्डर में भी विकेट गिरते रहे. स्कॉर्चर्स के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसमें युवा तेज गेंदबाज महली बीयर्डमैन ने 2 विकेट लेकर 29 रन दिए और मैच में अहम भूमिका निभाई. वहीं, झाय रिचर्डसन और डेविड पायने ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट अपने नाम किए.

दूसरी ओर, सिडनी सिक्सर्स की तरफ से कोई भी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी सिर्फ 24 रन ही बना सके, जिनका बल्ला पिछले कुछ मैचों से जमकर चल रहा था. वहीं, जोश फिलिप और मोइसेस हेनरिक्स भी 24-24 रन ही बना सके.

पर्थ स्कॉर्चर्स ने आसानी से चेज किया टारगेट

जवाब में पर्थ स्कॉर्चर्स ने 133 रनों के टारगेट का पीछा किया और मैच को आसानी से जीत लिया. उन्होंने सिक्सर्स के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और कुछ विकेट गंवाने के बावजूद 17.3 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस दौरान मिचेल मार्श ने 44 रनों की एक दमदार पारी खेली. फिन एलन ने भी 36 रनों का योगदान दिया और दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े. फिर जोश इंग्लिस ने नाबाद 29 रन बनाते हुए टीम को जीत तक पहुंचा दिया.