ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

कुरुक्षेत्र: CM नायब सैनी का कांग्रेस पर तंज- ’10 दिन के मंथन से कुछ नहीं निकला, ट्रेनिंग लेनी है तो मोदी जी से सीखें’

कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के चले 10 दिन प्रशिक्षण शिविर सहित राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के 10 दिन प्रशिक्षण शिविर का कोई भी निष्कर्ष नहीं निकला है। सीएम ने आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों व युवाओं से प्री बजट पर की चर्चा, साथ ही कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण  में खेलों इंडिया योजना के तहत बनाए गए हाकी एस्ट्रोटरफ खेल मैदान का उद्घाटन भी किया।

इस हाकी खेल प्रांगण के लिए सरकार की तरफ़ से क़रीब 5.50 करोड़ का बजट उपलब्ध करवाया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में करीब 8 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले आल वेदर स्वीमिंग पूल परियोजना का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि लंबे समय तक हम भी विपक्ष में रहे हैं और उस समय जो सरकार के गलत फैसले होते थे उनको जनता तक पहुंचाने थे। युवा ट्रेड को लेकर ट्रंप ने मोदी की तारीफ की, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा है तारीफ करते हैं। मोदी के नेतृत्व में आज भारत आगे बढ़ रहा है, परंतु दुनिया भी भारत की तरफ देख रही है कि भारत किस दिशा में चलेगा यह जो कमाल हुआ है इन 11 वर्षों में हुआ है।

कांग्रेस पार्टी के दो प्रदेशों के जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग पर मुख्यमंत्री ने बोलते हुए कहा कि 10 दिन का मंथन चला एक घंटा भी नहीं रुक पाया। मार्गदर्शन क्या हुआ होगा। देश आगे कैसे बड़े देश कैसे मजबूत हो अगर यह सीखना हो तो मोदी जी से सीखो। उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। यह नहीं है कि किसी को भड़का के सड़क पर खड़ा कर दो। कुरुक्षेत्र के अंदर ट्रेनिंग दे रहे हैं कहीं ना कहीं कुरुक्षेत्र का नाम भी नहीं लिया यह तो ट्रेनिंग देने आए थे कि आपस में जूता ना चलाओ।