ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

अंबाला: दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर बड़ा हादसा, कैंटर के अचानक ब्रेक मारने से आपस में टकराईं 4 गाड़ियां

अंबाला: अंबाला में दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक हादसा हो गया जिसमें एक साथ चार गाड़ियां एक के पीछे एक टकरा गई। दरअसल हाइवे पर चलते हुए एक कैंटर चालक ने एकदम से ब्रेक मार दी जिसके कारण उसके पीछे कतार में चल रही तीन कारें आपस में टकरा गई। दुर्घटना से तीनों कारों के बोनट और बंपर टूट गए।

दुर्घटना ग्रस्त कार चालकों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस सभी वाहनों को पढ़ाव थाना ले आई, जहाँ पुलिस ने डीडीआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बेशक ही डीडीआर दर्ज कर दी हो लेकिन कार चालक पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट है उनका आरोप है की पुलिस कर्मी कैंटर में पड़े माल को दूसरे कैंटर में शिफ्ट कर कर के माल वहां से भिजवा रहे हैँ जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।

कार चालक भले ही पुलिस पर ठीक से कार्यवाई ना करने का आरोप लगा रहे हों लेकिन इस मामले मे जांच अधिकारी का कहना है की उन्हें जैसे ही ट्रक के साथ तीन कारों का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली।वह मौक़े पर पहुंचे और कार चालकों की शिकायत पर उन्होंने इस मामले में डीडीआर दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी  से जब ट्रक का माल दुसरे ट्रक मे भेजनें के आरोपों बारे पुछा गया तो उनका कहना था की इस मामले मे कोई जानी नुक्सान नहीं हैँ । इसलिए वह इसे नहीं रोक सकते, सिर्फ कारों को नुक्सान पहुंचा है जिसकी डीडीआर कर दी गई है जिससे ये अपना इंश्योरेंस क्लेम ले सकते हैं।