ब्रेकिंग
सूने मकान में बड़ी चोरी: 10 तोला सोना, 1 किलो चांदी और कैश पर हाथ साफ; CCTV में कैद हुई वारदात Bhopal Crime: भोपाल में 11 घंटे में लूट की 2 बड़ी वारदातें, डॉक्टर के बाद अब 2 महिलाओं से चलते वाहन ... MP Weather Update: अगले 5 दिन भट्टी की तरह तपेगा मध्य प्रदेश, हीटवेव का रेड अलर्ट; रात के तापमान में... ड्राइंग रूम में सजाने के लिए लोगों में मची होड़! 1000 साल पुरानी इन 2 मूर्तियों की रिप्लिका ने तोड़े... Shahdol Train Fire: शहडोल में ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार; जानें क्या रही वजह पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, भड़के ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम; भारी तन... Agar Malwa News: स्कूल में परीक्षा दे रहे छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, 9 साल के मासूम की दर्दनाक ... Noida Digital Arrest: नोएडा में MBBS छात्रा सहित 3 महिलाएं 144 घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट', पड़ोसियों की... Nari Shakti Vandan Adhiniyam: पीएम मोदी ने फ्लोर लीडर्स को लिखा पत्र, महिला आरक्षण पर मांगा साथ; खरग... Meerut Ghost House: मेरठ के 'भूत बंगले' का खौफनाक सच, बेटी के शव के साथ 5 महीने तक क्यों सोता रहा पि...

पलामू पुलिस का सराहनीय कार्य: मुंबई में लापता दिव्यांग युवक की 31 दिन बाद सुरक्षित बरामदगी, खत्म हुआ ‘अपनों’ का इंतजार

पलामू: मुंबई के एक युवक और पलामू पुलिस की पहल पर लापता दिव्यांग युवक को 31 दिनों के बाद बरामद किया गया है. पलामू के हरिहरगंज के डेमा के रहने वाला दिव्यांग युवक 21 दिसंबर 2025 को मुंबई में लापता हो गया था. युवक मुंबई में अपने भाई के पास गया हुआ था और लापता हो गया था.

परिजनों ने दिव्यांग युवक के लापता होने की जानकारी पलामू पुलिस के साथ साझा नहीं की थी. परिजन मुंबई में अपने स्तर से युवक की खोजबीन कर रहे थे. 20 जनवरी को पलामू के हरिहरगंज के थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार को नवी मुंबई के रहने वाले करण जोशी नामक एक व्यक्ति ने कॉल किया और बताया कि एक दिव्यांग युवक उसके पास है और वह अपना पता झारखंड के पलामू के हरिहरगंज बता रहा है. पुलिस ने संबंधित दिव्यांग युवक का फोटो और वीडियो मंगवाया एवं हरिहरगंज के इलाके में पहचान की कोशिश शुरू की. इसी क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि दिव्यांग युवक थाना क्षेत्र के डेमा गांव का रहने वाला है.

पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद नवी मुंबई से दिव्यांग युवक को रिकवर किया गया है. हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि युवक का एक भाई मुंबई में रहता है. दिव्यांग युवक अपने भाई के पास ही गया हुआ था. इसी दौरान वह लापता हो गया था. पलामू पुलिस को मुंबई से कॉल आया था. जिसके बाद युवक को रिकवर किया गया है.