ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

कर्नाटक में मचेगा सियासी बवाल? दिल्ली पहुंचे डीके शिवकुमार का बड़ा बयान- ‘अब तो समय ही सब बताएगा’, क्या बदलने वाली है सरकार?

कर्नाटक में सत्ता का संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले कई महीनों से सीएम सीट को लेकर खींचतान जारी है. हालांकि कई बार ये भी दिखाने की कोशिश की गई है कि कांग्रेस और कर्नाटक दोनों जगह सब कुछ ठीक है. लेकिन कुछ ऐसे बयान सामने आते ही रहते हैं. जो सब कुछ ठीक होने के दावे पर सवाल खड़े करता है. इसी कड़ी में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने रविवार को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि अब समय जवाब देगा. हालांकि डीके की यह मुलाकात असम चुनाव को लेकर हुई.

डीके शिवकुमार की आलाकमान से मुलाकात के बाद की गई टिप्पणी हर किसी को हैरान कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक खुद डीके सीएम पद को लेकर दावेदारी करते आ रहे हैं. पहली बार है जब उन्होंने सब कुछ समय पर छोड़ दिया है. डीके ने असम चुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान से बातचीत की है. इसके साथ ही रणनीति पर भी चर्चा की गई है.

आलाकमान से मुलाकात के बाद क्या बोले डीके

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने दिल्ली में रविवार शाम को कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद डीके ने कहा कि समय जवाब देगा. डीके की आलाकमान से यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 का अपना दौरा कैंसिल कर दिया है.

डीके ने कहा कि मेरी इस मुलाकात बड़ी बात न बनाएं. उन्होंने कहा कि मैं मुलाकात के बारे में आपको कुछ नहीं बता सकता हूं. हम सब पॉलिटिशियन हैं. पॉलिटिशियन जो चाहें पॉलिटिक्स करते हैं. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. हम यहां सरकारी काम से पार्टी के काम से आते हैं. हम दिल्ली राजनीति के लिए आते हैं.

आलाकमान से पहले खरगे से हो चुकी डीके की मुलाकात

शिवकुमार ने कहा, “जब अच्छी खबर होती है, तो हम उसके बारे में बात नहीं करते हैं. हम ऐसे लोग हैं जो लोगों के लिए काम करते हैं और उनके लिए अच्छा चाहते हैं. हम लीडरशिप चेंज सहित ऐसे मामलों से जुड़ी किसी भी बात का खुलासा या चर्चा नहीं करते हैं. इससे पहले 16 जनवरी को शिवकुमार ने कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता आलाकमान से मुलाकात की थी.