ब्रेकिंग
Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;... Ranchi RSS Office Attack: रांची में संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले का खुलासा; 3 आरोपी गिरफ्तार, ISI...

एक्सीडेंट के बाद तस्कर मांगता रहा मदद, लोग लूटते रहे शराब; 2 घंटे तक तड़प-तड़पकर कार में ही तोड़ा दम

बिहार के सिवान जिले में तस्करी के लिए ले जाई रही शराब से भरी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में शराब तस्कर घायल होकर कार में ही फंस गया. दुर्घटनाग्रस्त कार को देख लोग मौके पर पहुंचे. हैरान करने वाली बात यह है कि लोग कार में फंसे घायल को बचाने की जगह शराब लूटने में लग रहे. करीब दो घंटे तक तड़पने के बाद युवक ने कार में ही दम तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि सोमवार को सिवान के जीरादेई थाना क्षेत्र के श्यामपुर पुल के पास शराब से लदी कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर के बाद अनियंत्रित कार पुल के नीचे गिर गई. कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया और कार के अंदर फंस गया. हादसा देख लोग दुर्घटनाग्रस्त कार के पास पहुंचे.

लोग लूट ले गए शराब

लोगों ने देखा कि कार के पास शराब की बोतलें बिखरी हुई हैं. वहीं कार में भी शराब की के कार्टून भरे हुए हैं. यह देख लोग शराब लूटने में लग गए. इस दौरान कार में फंसा घायल युवक अपनी जान बचाने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी. जिसके हाथ में जितनी शराब की बोतलें लगीं, वे लेकर भाग गया.

कार में फंसा युवक दो घंटे तक तड़पता रहा. सूचना मिलने पर पहुंचे उत्पाद विभाग ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरसर गांव निवासी मोहन यादव के पुत्र संजीत यादव के रूप में हुई. मोहन यादव के परिजनों ने बताया कि युवक को कार चलाने के लिए किसी ने कॉल कर बुलाया था.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

युवक कार लेकर यूपी की तरफ गया हुआ था. जब युवक कार लेकर वापस सीवान लौट रहा था, इसी दौरान ट्रक से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर के बाद कार पुल के नीचे गिर गई, जिसमें कार चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण कार में शराब देख शराब लूटने लगे. जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक लोग काफी शराब को लूट कर फरार हो गए थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच करने में जुटी हुई है.