ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

कानपुर में गजब का खेल! बिना टेंडर हो गया आधे से ज्यादा निर्माण, 9 अधिकारियों को नोटिस

यूपी के कानपुर में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. शहर में निर्माण का टेंडर पास भी नहीं हुआ, सामग्री का टेंडर भी पास नहीं हुआ लेकिन आधे से ज्यादा निर्माण भी हो गया. ऐसे में सीएम योगी भी रविवार को कानपुर आने वाले है तो 9 लोगों को एक साथ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है. इसमें प्रधान, सचिव और सहायक विकास अधिकारी शामिल हैं.

कानपुर के कई ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होना था, जिसमें सरगांव, पतारा और भीतरगांव शामिल है. डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को शिकायत मिली थी कि इन तीनों जगहों पर अंत्येष्टि स्थल के निर्माण और सामग्री के लिए टेंडर प्रक्रिया हुई भी नहीं और आधे से ज्यादा निर्माण हो भी गया है. इसके बाद डीएम ने जब रिपोर्ट तलब की तो हड़कंप मच गया.

ऐसे हुआ पूरा खेल

रिपोर्ट में पता चला कि तीनों ही जगह तकरीबन 50 प्रतिशत का निर्माण पूरा हो चुका, जबकि टेंडर प्रक्रिया अभी भी पूरी नहीं हुई है. सरकार से अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए पैसा तो आया लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही आधा निर्माण हो गया. सीएम योगी रविवार को कानपुर आने वाले हैं, जिसमें वो समीक्षा बैठक लेने के साथ मेट्रो, कन्वेंशन सेंटर आदि का निरीक्षण भी कर सकते हैं. ऐसे में अंत्येष्टि स्थल का यह खेल सामने आने पर अधिकारियों ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 9 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है.

9 लोगों को नोटिस जारी

जिला पंचायत राज अधिकारी ने इस मामले में सरगांव की प्रधान निधि रानी, पतारा की प्रधान अर्चना रानी, भीतरगांव की प्रधान शीलू, भीतरगांव के सचिव बलवान, पतारा के सचिव विक्रम शर्मा, सरगांव के सचिव अमित सिंह राजावत, भीतरगांव के सहायक विकास अधिकारी मनोज उमराव, पतारा के सहायक विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह और घाटमपुर के सहायक विकास अधिकारी विनोद कुमार झा के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.