ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...

दुखभरी खबर: 8 वर्षीय बच्चे की जर्मनी में सड़क दुर्घटना में मौ’त, स्कूल से लौटने के बाद खेलने जा रहा था

दसूहा : अंतर्राष्ट्रीय कवि चैन सिंह चक्रवर्ती निवासी बाजवा कालोनी कैंथां दसूहा के पोते नवबीर सिंह गाबी (8 वर्ष) पुत्र नरिंदर सिंह लाडी की जर्मनी के ग्रोसन स्टड में सड़क दुर्घटना में आने से मौत हो गई। इस संबंध में अंतर्राष्ट्रीय कवि चैन सिंह चक्रवर्ती ने बताया कि उनका पोता नवबीर सिंह गाबी अपने स्कूल से लौटने के बाद खेलने जा रहा था कि अचानक किसी भारी वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि जब हमें कल शाम को यह सूचना मिली तो स्तब्ध रह गए और हमारे ऊपर दुखों का पहाड़ गिर पड़ा। उन्होंने बताया कि अब तक उनका बेटा नरेंद्र सिंह लाडी अपने परिवार के साथ जर्मनी में खुशी से रह रहा था। इस दुःख की घड़ी में विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन, के.एम.एस. कॉलेज के चेयरमैन चौधरी कुमार सैनी, नगर कौंसिल दसूहा के पूर्व अध्यक्ष रविंदर रवि शिंगारी, भाजपा दसूहा प्रभारी राणा रघुनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय कवि चैन सिंह के पोते की अचानक हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।