ब्रेकिंग
Damoh News: खाकी का मानवीय चेहरा; हटा टीआई सुधीर बेगी और समाजसेवियों ने गरीब बेटी की शादी का पूरा सा... Madhya Pradesh Crime: MP में बिजली के खंभों पर दिखा जानलेवा स्टंट; पुलिस की समझाइश के बाद टला बड़ा हा... CM Mohan Yadav Indore Visit: मुआवजा कम मिलने पर महिला ने रोते हुए सीएम के पैर पकड़े; कलेक्टर को दिए ज... President Draupadi Murmu in Betul: राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा- आदिवासी समाज को शिक्षा के क्षेत्र में क... Khilchipur Tragedy: राजगढ़ में निर्माणाधीन कुएं में समाईं सास-बहू; 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद... President Draupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा; इंदौर पहुंचीं, जानें क्या ... Social Media Addiction Case: रील्स की लत ने उजड़ा घर; छतरपुर में मजदूरी करने वाले पति ने एसपी से लगाई... Rajgarh News: मध्य प्रदेश के सारंगपुर में दिल दहला देने वाली घटना; मां-बेटी की संदिग्ध मौत, सेप्टिक ... IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व...

‘…हमारे बेटे का अपहरण हुआ’, बिहार विधान परिषद में अशोक चौधरी और राबड़ी देवी में तीखी नोकझोंक

बिहार विधान परिषद के अंदर गुरुवार को जमकर हंगामा और बवाल देखने को मिला है. नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. दोनों के बीच तीखी बहस काफी देर के बाद किसी तरीके से शांत हुआ. इस दौरान अशोक चौधरी ने राबड़ी ने कहा कि आपके शासनकाल में फिरौती मांगी जाती थी. मंत्री ने कहा कि हमारे बेटे का भी उनके शासन काल में अपहरण हुआ.

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता राबड़ी देवी किसी हत्या के मामले में जांच के लिए बोल रही थीं. इसी दौरान जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोलकर बैठ गए तो हंगामा ज्यादा होने लगा. इसी बीच मंत्री अशोक चौधरी खड़े हुए और राजद (RJD) के शासनकाल को लेकर गंभीर आरोप लगाने लगे. उन्होंने कहा कि, ‘आपके राज में क्या था आपके शासनकाल में हत्या होती थी, फिरौती मांगी जाती थी. फिर क्या था राबड़ी देवी भी चुप नहीं रही और हंगामा बढ़ता रहा.

अशोक चौधरी ने लगाए गंभीर आरोप

अशोक चौधरी ने कहा, ‘आपके शासनकाल में हत्या और फिरौती आम बात थी. मेरे बेटे का भी अपहरण हुआ था.’ इसके जवाब में राबड़ी देवी ने भी तीखा पलटवार किया. देखते ही देखते सदन में माहौल गर्म हो गया और दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. राबड़ी देवी ने अशोक चौधरी पर जवाबी हमला करते हुए कहा, ‘तुम भी कमीशन खाते हो’. उनके इस बयान के बाद सदन में भारी शोर-शराबा होने लगा. पक्ष और विपक्ष के सदस्य आपस में उलझ गए, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हो गई.

विजय चौधरी ने किया हस्तक्षेप

इस दौरान मंत्री विजय चौधरी ने भी मामले में हस्तक्षेप किया. उन्होंने कहा, ‘अगर ‘चमचागिरी’ शब्द का इस्तेमाल किया गया है, तो इस पर निश्चित रूप से संज्ञान लिया जाना चाहिए, चाहे वह कोई भी हो.’ लगभग आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया गया. हालांकि, इस घटना ने बिहार की राजनीति में एक बार फिर से गर्माहट ला दी है.