ब्रेकिंग
Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक... Rasra Kotwali News: बलिया में पीस कमेटी की बैठक में थानेदार के बिगड़े बोल; वायरल वीडियो पर मचा बवाल NEET Exam Ajmer Dispute: राजस्थान में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका; ... Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर International Yoga Day Ambikapur: अंबिकापुर में योगमय हुआ छत्तीसगढ़; सीएम विष्णु देव साय ने 5 हजार ल...

पूरी तरह से बंद है Punjab का ये शहर, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

भोगपुर: शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा बस स्टैंड भोगपुर में धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। भोगपुर स्थित सहकारी शुगर मिल में लगाए जा रहे बायो सी.एन.जी. प्लांट का विरोध लगातार जारी है।

कुछ दिन पहले संगठनों द्वारा पंजाब सरकार और प्रशासन को 19 तारीख तक इस प्लांट में चल रहे सारे काम को बंद कराने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसके बाद डिप्टी कमिश्नर जालंधर और एसएसपी जलंधर की टोली द्वारा कल विभिन्न संगठनों के साथ जालंधर में एक मीटिंग की गई थी। मीटिंग में संगठनों द्वारा मांग पत्र दिया गया था, जिसके बाद संगठनों ने भोगपुर बंद का ऐलान किया। आज सुबह भोगपुर के बाजार पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं और सभी दुकानदार और संगठनों के नेता तथा हलका आदमपुर से कांग्रेसी विधायक सुखविंदर कोटली द्वारा बस स्टैंड भोगपुर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।