ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

पैंट की जेब में फटा मोबाइल, युवक के प्राइवेट पार्ट के उड़े चिथड़े! सेकंड हैंड मोबाइल खरीदना पड़ा भारी

राजगढ़: जिले के सारंगपुर में मोबाइल फटने की घटना सामने आई है। यहां पानी पुरी का ठेला लगाने वाले संचालक पुराना मोबाइल खरीदना भारी पड़ गया। दरअसल मोबाइल फटने से युवक के अंडकोष के चिथड़े उड़ गए। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पानीपुरी का ठेला लगाकर गुजारा करने वाला नैनवाड़ा गांव का अरविंद सुबह 10 बजे के करीब सारंगपुर गया था। लौटते समय टोल नाके के पास अचानक उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फट गया। इसकी वजह से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर में भी गंभीर चोट भी आई है। राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अरविंद को प्राथमिक उपचार के ​बाद शाजापुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सारंगपुर सिविल अस्पताल के डा. नयन नागर ने बताया कि मोबाइल में हुए धमाके से युवक के अंडकोष फट गए हैं। हालांकि जीवन संकट वाली कोई बात नहीं है। घायल के भाई ने डाक्टरों को बताया कि अरविंद ने हाल ही में एक पुराना मोबाइल खरीदा था। रात भर चार्जिंग पर लगा रहने के बाद सुबह उसे लेकर सब्जी खरीदने गया था। एक घंटे बाद लौटते समय यह हादसा हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया है।