ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

लादेन का फैन, जिन्ना का मुरीद और गुमनामी में मौत… कहानी हिटलर के परपोते की

तानाशाह एडॉल्फ हिटलर के परपोते रोमानो लुकास हिटलर की 72 साल की उम्र में मौत हो गई. जर्मन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपना पूरा जीवन इस दावे के साथ बिताया कि वे हिटलर के परपोते थे और परिवार के आखिरी सदस्य थे, जिनके पास यह उपनाम था. हालांकि, उनके वंश को लेकर संदेह बना रहा और उनके दावे की पुष्टि कभी नहीं हो सकी.

रोमानो लुकास हिटलर का निधन 22 जून 2022 को हुआ, लेकिन वे कई सालों से सार्वजनिक जीवन से दूर थे, जिसके चलते यह खबर अब सामने आई है. जर्मन समाचार पत्र BILD की रिपोर्ट के अनुसार, वे पूर्वी जर्मनी के छोटे से शहर गॉर्लिट्ज में रह रहे थे, जहां की आबादी करीब 50,000 है. वे जीवनयापन के लिए सरकारी सहायता राशि पर निर्भर थे और किसी भी स्थायी नौकरी में अधिक समय तक टिक नहीं सके. उन्होंने कभी शादी नहीं की और उनकी कोई संतान भी नहीं थी, जिससे हिटलर का कथित रक्त संबंध यहीं समाप्त हो गया.

लादेन और मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीरें

रोमानो अपने शहर में एक रहस्यमयी व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे. उनके पड़ोसियों को भी उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. उनके घर को लेकर भी अजीबो-गरीब दावे किए गए हैं. एक पड़ोसी ने BILD को बताया कि उनके अपार्टमेंट की दीवारों पर एडॉल्फ हिटलर, एंजेला मर्केल, ओसामा बिन लादेन और मोहम्मद अली की तस्वीरें लगी थीं. हालांकि, उनके निधन के बाद जब वहां नया किरायेदार आया, तो इन तस्वीरों को पूरी तरह हटा दिया गया.

पहचान को लेकर हमेशा रहे परेशान

रोमानो के मुताबिक, उनके पिता नाजी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर के सौतेले भाई एलोइस हिटलर के वंशज थे. उनके आधिकारिक दस्तावेजों में भी हिटलर सरनेम दर्ज था, लेकिन इसके बावजूद उनके दावे की सच्चाई को लेकर हमेशा विवाद बना रहा. उन्होंने एक बार कहा था, ‘यह नाम मेरे लिए एक सजा की तरह है. इसे ढोना आसान नहीं है और मैं यह किसी पर भी थोपना नहीं चाहता.’

विवादों से भरा रहा पूरा जीवन

रोमानो लुकास हिटलर का जीवन विवादों से भी भरा रहा. साल 2019 में उन्हें बाल यौन शोषण के आरोप में दोषी ठहराया गया था. उन्होंने एक 13 साल लड़की को जबरदस्ती चूमा था, जिससे उसके पिता ने जर्मन कोर्ट में मामला दर्ज कराया था. यह मामला सामने आने के बाद वे और भी अधिक गुमनामी में चले गए और अपनी अंतिम सांस तक समाज से कटे रहे.

रोमानो लुकास हिटलर के निधन के साथ ही हिटलर के खानदान का आखिरी व्यक्त भी दुनिया से चला गया. हालांकि, उनके वंश को लेकर विवाद हमेशा बना रहा, लेकिन उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा अपने हिटलर सरनेम के बोझ को उठाते हुए बिताया. उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि इतिहास के कुछ नाम न केवल अपने समय के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी भारी पड़ सकते हैं.