ब्रेकिंग
Rewa ED Raid: रीवा के चर्चित ठेकेदार के घर प्रवर्तन निदेशालय का छापा; ढेकहा इलाके में मची हलचल SMA Disease Treatment: इंदौर की मासूम के इलाज के लिए हाई कोर्ट की पहल; 9 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जु... Yuzvendra Chahal in Ujjain: महाकाल की शरण में पहुंचे मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल; भस्म आरती में हुए... Omkareshwar News: सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ जंग; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदर्शनी का लिया जायज... Mohan Yadav vs Jitu Patwari: मध्य प्रदेश की सियासत में बयानों का वार; 'टपोरी' से 'चप्पू' तक पहुंची ज... Bhopal Slum-Free City: भोपाल का कायाकल्प; बाणगंगा और दानापानी में 3,732 करोड़ के हाउसिंग प्रोजेक्ट्स... Bina News: बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग ससुर को बनाया निशाना; बहू-प्रेमी ने छीने [Aadhaar Redacted] और... Telegram Ban in India: दिल्ली हाई कोर्ट का टेलीग्राम को बड़ा झटका; NEET-UG 2026 परीक्षा तक बैन रहेगा ... Skanda Shashti 2026: स्कंद षष्ठी पर भगवान कार्तिकेय को लगाएं ये विशेष भोग; मिलेगा शत्रुओं पर विजय का... Mobile Data या WiFi: फोन की बैटरी बचाने के लिए कौन सा विकल्प है बेहतर? जानें तकनीकी कारण

मां का हाथ छुड़ाकर सड़क पर भागा 3 साल का मासूम, पलक झपकते मौत

बैतूल : बैतूल के मुलताई हाईवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया जहां तीन साल का बच्चा अचानक एंबुलेंस की चपेट में आ गया। जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे ग्राम भिलाई के नायक पेट्रोल पंप के सामने की है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, खड़ाअमला के रहने वाले मुनिराज हारोडे, अपनी पत्नी संगीता को जो कि एनस स्कूल में टीचर है को छोड़ने जा रहे थे। उनके साथ 3 साल का बेटा अक्षित भी था। पेट्रोल पंप पर मुनिराज ने पत्नी और बच्चे को बाहर उतारा। वे पेट्रोल डलवाने अंदर गए। इसी दौरान अक्षित अपनी मां संगीता का हाथ छुड़ाकर सड़क पर दौड़ पड़ा।

इसी दौरान सामने से आ रही एम्बुलेंस ने उसे जोरदार टक्कर मारी। इससे बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई। एक राहगीर ने तुरंत उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का कहना है कि अगर एम्बुलेंस चालक मौके से नहीं भागता और बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।