ब्रेकिंग
मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1... Abujhmad Transformation: अबूझमाड़ में थमी नक्सली हिंसा, नारायणपुर के बेनूर से शुरू हुआ विकास का नया ...

जालंधर में AAP विधायक का घेराव, कांग्रेसी पार्षद ने खोला मोर्चा, जानें मामला

जालंधर : शहर में एक विधायक के खिलाफ लोगों द्वारा मोर्चा खोले जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कांग्रेसी पार्षद शैरी चड्ढा ने आज MLA रमन अरोड़ा का दफ्तर घेर लिया तथा जमकर हंगामा किया गया।

इस बारे जानकारी देते शैरी चड्ढा का कहना है कि उनके इलाके में 2 दिनों से पानी की सप्लाई बंद है, उनके इलाके के लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। जब इस संबंध में नगर निगम मेयर से इस बारे बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनका कहना है कि कोई भी अधिकारी इस मुद्दे पर उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है, सभी टाल-मटोल कर रहे हैं। शैरी चड्ढा ने कहा कि आज वह जब लोगों को लेकर विधायक रमन अरोड़ा के आफिस आए, तो वहां पर पुलिस द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। शैरी चड्ढा ने चेतावनी दी है कि अगर उनके इलाके के लोगों की समस्या को हल न किया गया तो वह पक्का धरना लगा देंगे। वहीं मौके पर पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा का कहना है कि उनके इलाके के सभी लोग उनके अपने हैं और उनकी समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इसके बाद विधायक के आश्वासन के बाद लोगों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया।