ब्रेकिंग
NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;... Ranchi RSS Office Attack: रांची में संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले का खुलासा; 3 आरोपी गिरफ्तार, ISI... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-नोएडा में आज होगी झमाझम बारिश; 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ज... Ram Mandir Donation Controversy: दान घोटाले के आरोपों पर नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा खुलासा; कहा- 'निगरान... Raipur NEET Prep: पेपर लीक विवाद के बाद रायपुर प्रशासन अलर्ट; परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थ...

हजारीबाग में NTPC के DGM का मर्डर, ऑफिस जाते वक्त गोलियों से भूना; दहशत में लोग

झारखंड के हजारीबाग से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें फतहा जंगल के आस-पास गोली मारी गई है. वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए. घटना सुबह 10 बजे की है. कुमार गौरव एनटीपीसी कोयला कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे. उनकी हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

एनटीपीसी कोल माइनिंग नेफी अध्यक्ष कमला राम रजक के मुताबिक, कुमार गौरव हजारीबाग के केरेडारी में स्थित एनटीपीसी कोल डिस्पैच परियोजना के डीजीएम थे. उनकी अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. कुमार गौरव हजारीबाग स्थित अपने निवास से केरेडारी ऑफिस जा रहे थे. उन्होंने बताया कि बीच सड़क पर फतह गांव के पास उनकी कार को ओवरटेक कर बदमाशो ने उन्हें गोली मार दी.

गाड़ी को ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, कुमार गौरव सुबह अपने ऑफिस के लिए घर से निकले थे. उन्हें लेने के लिए कंपनी की गाड़ी आई थी. वह उसी से ऑफिस जा रहे थे. जैसे ही सुबह करीब 10 बजे उनकी गाड़ी कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतह गांव के पास पहुंची, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. सुबह-सुबह फायरिंग की घटना से इलाका दहल गया.

हत्या से फैली दहशत

गांव वाले जब तक कुछ समझ पाते आरोपी बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने कुमार गौरव को आरोग्य अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी हत्या से एक बार फिर प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जाता है कि कुमार गौरव बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे. उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है.