ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

पंजाब में दर्दनाक हादसा, मंजर देख रुकी सांसें, एक की मौ’त

समराला : शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे समराला थाना अंतर्गत गांव ढिलवां के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने एक्टिवा चालक को टक्कर मार दी और उसे कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसा इतना भयानक था कि एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान समराला निवासी कपिल मरवाहा (46) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी बीज कंपनी में काम करने वाले समराला निवासी कपिल मरवाहा आज अपनी ड्यूटी पर खन्ना जा रहा था। जैसे ही वह गांव ढिलवां में पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो उसने पेट्रोल डलवाने के लिए अपनी एक्टिवा पंप की तरफ मोड़ी तो खन्ना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इस स्कॉर्पियो गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि वह एक्टिवा सवार कपिल मारवाह को कई मीटर तक घसीटती ले गई। जिससे कपिल मरवाहा की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को भी दुर्घटना की सूचना दी गई। मृतक के शव को स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया तथा पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

स्थानीय सिविल अस्पताल के डॉ. नवदीप सिंह ने बताया कि कपिल मरवाहा की अस्पताल लाए जाने से पहले ही सिर में चोट लगने से मौत हो चुकी थी।  मृतक दो बच्चों का पिता था और पिछले कई वर्षों से इस कंपनी में काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।