ब्रेकिंग
Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक... Rasra Kotwali News: बलिया में पीस कमेटी की बैठक में थानेदार के बिगड़े बोल; वायरल वीडियो पर मचा बवाल NEET Exam Ajmer Dispute: राजस्थान में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका; ... Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर

हिंदू शादी की चल रही थी दावत, थूक से रोटी बना रहा था फरमान… वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

अक्सर आपने जूस और खाने में थूक मिलाकर बेचने के कई मामले सुने होंगे. ठीक वैसा ही एक और मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से भी सामने आया है. यहां हिंदू परिवार ने बेटी की शादी में दावत बनाने के लिए फरमान नामक रसोइये को बुलाया. लेकिन फरमान ने जो हरकत की उससे उसे जेल जाना पड़ सकता है. आरोप है कि फरमान आटे में थूट फेंककर उनसे रोटियां बना रहा था. उसकी इस हरकत को कुछ लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया.

जब पता चला कि दावत के की रोटियों में थूक मिलाया जा रहा है, घराती-बाराती सभी नाराज हो गए. उनका गुस्सा फरमान के प्रति फूट पड़ा. इसका वीडियो भी देखते ही देखते वायरल हो गया. पुलिस तक मामला पहुंचा तो उसे हिरासत में लिया. अभी उसके खिलाफ कार्रवाई जारी है. इस नापाक हरकत के लिए उसे जेल भी जाना पड़ सकता है.

मामला थाना भोजपुर क्षेत्र का है. यहां एक शादी समारोह के दौरान रोटी पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर में 23 फरवरी को विनोद कुमार की बेटी की शादी थी. इस समारोह में एक कैटरिंग कंपनी के तहत काम करने वाला फरमान नाम का व्यक्ति तंदूर पर रोटी बनाते समय आटे की लोई पर थूकता हुआ नजर आया.

रोटियों में थूक रहा था फरमान

मोदीनगर एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है. जांच में पाया गया कि यह घटना 23 फरवरी की है. जिसमें आरोपी फरमान शादी समारोह में रोटी पर थूकता दिखाई दे रहा है. थाना भोजपुर में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और उसे हिरासत में ले लिया गया है और उस पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. गाजियाबाद में इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.