ब्रेकिंग
Social Media Addiction Case: रील्स की लत ने उजड़ा घर; छतरपुर में मजदूरी करने वाले पति ने एसपी से लगाई... Rajgarh News: मध्य प्रदेश के सारंगपुर में दिल दहला देने वाली घटना; मां-बेटी की संदिग्ध मौत, सेप्टिक ... IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़

मार्केट गिरे चाहे चढ़े, नहीं पड़ेगा आपके पैसे पर असर; ये है तरीका

शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है. निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये डूब गए हैं. ऐसे में कुछ निवेश के ऑप्शन ऐसे भी हैं, जहां पर मार्केट की उठा-पटक का कोई असर नहीं पड़ता है. हम यहां पर बैंकों में होने वाली एफडी की बात कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि देश के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंक कितनी दिन की एफडी पर कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं. बैंक की एफडी में निवेश सुरक्षित होता है और मार्केट का असर उस पर नहीं पड़ता है.

दलाल स्ट्रीट इन दिनों लाल स्ट्रीट बन चुका है. ऐसे में अगर आप यह चाहते हैं कि आपके पैसे सेफ रहें और उन पर आपको फिक्स रिटर्न मिले, तो आप एफडी में निवेश के बारे में सोच सकते हैं. देश के प्रमुख बैंक लोगों के पैसों को बैंकों में जमा कराने के लिए कई सारी स्कीम्स चला रहे हैं और आम आदमी के साथ-साथ सीनियर सिटीजन को एफडी पर बेहतरीन रिटर्न दे रहे हैं.

HDFC Bank, ICICI और कोटक महिंद्रा के एफडी पर ब्याज

HDFC Bank, 4 साल और 7 महीने की अवधि के लिए बंपर ब्याज ऑफर कर रहा है. बैंक आम आदमी को 7.4 प्रतिशत का ब्याज और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.9 प्रतिशत ब्याज दे रहा है. वहीं, आईसीआईसीआई बैंक आम आदमी को 15 से 18 महीने के लिए 7.25 प्रतिशत का ब्याज और वरिष्ठ नागरिक को 7.85 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है. इसके साथ ही कोटक महिंद्रा बैंक 390-391 दिन की अवधि के लिए आम आदमी को 7.4 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.9 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है.

फेडरल बैंक, स्टेट बैंक और यूनियन बैंक की दरें

एचडीएफसी के अलावा फेडरल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक भी अलग-अलग समय अवधि पर अलग-अलग ब्याज ऑफर कर रहे हैं. फेडरल बैंक 444 दिन की एफडी पर आम आदमी के लिए 7.5 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है और सीनियर सिटीजन के लिए 8 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है. वहीं, स्टेट बैंक आम नागरिकों को 2 से 3 साल की एफडी पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है और सीनियर सिटीजन को 7.5 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है. यूनियन बैंक भी 456 दिन की एफडी पर आम आदमी के लिए 7.3 प्रतिशत का ब्याज और सीनियर सिटीजन को 7.8 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है.