ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

‘मेरे चैंबर में आए और…’, IPS रूपा का एक और पंगा, जूनियर महिला पुलिस अफसर ने लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक की आईपीएस अफसर रूपा डी मौदगिल एक बार फिर से चर्चा में हैं. जूनियर महिला पुलिस अफसर ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. डीआईजी वर्तिका कटियार ने आईजी रूपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने मेरे परमिशन के बिना मेरे चैंबर में सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स रखवाए. मेरे गैरमौजूदगी में ऐसा किया और इसके लिए रूप ने दो पुलिस कर्मियों का इस्तेमाल किया.

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस डी रूपा और DIG वर्तिका दोनों इस समय इंटरनल सिक्योरिटी डिवीजन (ISD) में पोस्टेड हैं. शिकायत 20 फरवरी को कर्नाटक की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश के समक्ष दायर की गई थी और पुलिस महानिदेशक आलोक मोहन को भेजी गई थी. IPS रूपा 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं जबकि वर्तिका कटियार 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं.

शिकायत में DIG वर्तिका ने क्या कहा?

डीआईजी वर्तिका कटियार ने आरोप लगाया कि 6 सितंबर 2024 को हेड कॉन्स्टेबल मंजूनाथ टीएस और होम गार्ड मल्लिकार्जुन रूपा से कुछ फाइलें रखने के निर्देश मिलने के बाद उनके चैंबर में दाखिल हुए और तस्वीरें भी लीं. तस्वीरें व्हाट्सएप पर शेयर की गईं. शिकायत के मुताबिक, कटियार की गैरमौजूदगी में मंजूनाथ और मल्लिकार्जुन कंट्रोल रूम से चाबियां लेकर (वर्तिका) उनके चैंबर में दाखिल हुए थे.

DIG वर्तिका ने कहा कि मुझे इस मामले के बारे में हाल ही में पता चला. उन्होंने कहा कि ऐसी कई घटनाएं अतीत में हुई होंगी, लेकिन यह मेरे संज्ञान में आया है. वर्तिका ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोहराई जा सकती हैं और अगर कुछ भी गलत होता है तो इसके लिए डी रूपा सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगी. वर्तिका ने कहा कि रूपा ने मेरे खिलाफ नेगेटिव एनुअल रिपोर्ट जमा करने की धमकी भी दी थीं.

रूपा का IAS रोहिणी से पुराना विवाद

कर्नाटक में IPS रूपा का IAS रोहिणी सिंधुरी से भी पुराना विवाद रहा है. रूपा ने IAS अधिकारी रोहिणी सिंधूरी पर 19 आरोप लगाए थे, जिसमें पुरुष अधिकारियों को तस्वीरें भेजना, भ्रष्टाचार जैसे आरोप शामिल हैं.

दोनों अधिकारियों के बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि निचली अदालत और हाई कोर्ट के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया. दोनों अधिकारियों को महीनों तक बिना पोस्टिंग के रहना पड़ा था. मामला आपराधिक मानहानि से जुड़ा हुआ था.