ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

पुलिस के हाथ लगी सफलता, नशीले पदार्थ व ड्रग मनी सहित 4 युवक गिरफ्तार

दीनानगर: पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत पुलिस पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसके तहत पुलिस ने दीनानगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से नशीले पदार्थों सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.पी. दीनानगर दिलप्रीत सिंह (आई.पी.एस.) ने बताया कि ए.एस.आई. रमेश कुमार अपने साथियों के साथ दीनानगर के इलाके में चेकिंग कर रहे थे कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पनियाड़ मोड़ के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की तो एक मोटरसाइकिल सवार युवक गांव माई उमरी के कोठे की तरफ से आ रहा था। जब वह पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगा तो शक के आधार पर उसे रोककर तलाशी ली गई। जेब में से लिफाफा चेक करने पर 20 ग्राम हेरोइन और दूसरी जेब से 10350 रुपये ड्रग मनी और एक कंप्यूटर कंडा की चाबी बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि यह 20 ग्राम हेरोइन लखविंदर कुमार निवासी डीडा सासिया ने बेचने के लिए दी थी, जिस पर लखविंदर कुमार को भी नामजद किया गया और उसे गिरफ्तार करके लखविंदर कुमार से 10 ग्राम हेरोइन और 8500 रुपये ड्रग मनी बरामद कर ली गई है।

दीनानगर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी मिठुन पुत्र काला उर्फ कुलवंत निवासी पनियाड़, सूरज उर्फ रोफी पुत्र दर्शन लाल निवासी पनियाड़ और लखविंदर कुमार पुत्र हरदीप लाल निवासी डीडा सासिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह सीमावर्ती क्षेत्र के थाना बहरामपुर की पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर एक युवक से 120 नशीली गोलियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पनियाड़ निवासी कुलदीप कुमार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर ए.एस.पी. दीनानगर दिलप्रीत सिंह ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के तहत नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर सख्ती से नकेल कसी जाएगी।