ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ...

फिल्मी स्टाइल में दुल्हन का अपहरण, दूल्हे की गाड़ी का कांच फोड़ा ,मारपीट की और दुल्हन को उठा ले गए बदमाश

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में नेशनल हाइवे पर 8 से 10 बदमाशों ने दूल्हे के साथ ससुराल जा रही दुल्हन का अपहरण कर लिया। पूरी वारदात फिल्मी स्टाइल में अंजाम दी गई है। घटना के तुरंत बाद दूल्हा धरनावदा थाना क्षेत्र की रुठियाई चौकी पहुंच गया, जहां से पुलिस की 3 टीमें अपहरणकर्ताओं का पीछा करने के लिए रवाना हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सवाई माधौपुर निवासी विक्रम बंजारा की बारात 1 मार्च को अशोकनगर गई थी। रविवार सुबह 8.30 बजे लड़की पक्ष ने विदाई की रस्म अदा की। विक्रम अपनी दुल्हन को लेकर सवाई माधौपुर के लिए रवाना हो गया।

लेकिन अशोकनगर से निकलते ही ग्राम रातीखेड़ा के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 7 से 8 युवाओं ने विक्रम की बारात को रोकने का प्रयास किया, जिन्हें नजर अंदाज कर बाराती गुना जिले की सीमा में प्रवेश कर गए। यहां से नेशनल हाइवे 46 के रास्ते सवाई माधौपुर जाने के दौरान धरनावदा थाना अंतर्गत ग्राम दुनाई में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दूल्हे के वाहन को ओवर टेक कर लिया। इसके बाद बदमाश गाड़ी से उतरे और दूल्हे की कार के शीशे तोड़कर उसमें बैठे दूल्हा विक्रम सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट करने लगे और कार में बैठी दुल्हन को स्कॉर्पियो वाहन में बैठाकर हाइवे के रास्ते ही भाग निकले।

बारातियों ने तत्काल नजदीकी रुठियाई पुलिस चौकी का रुख किया। जहां से लगभग 10 मिनट के भीतर ही पुलिस की तीन गाडिय़ां नेशनल हाइवे पर काले रंग की स्कॉर्पियो और एक बाईक सवार युवक का पीछा करने के लिए रवाना हो गई हैं। वारदात के दौरान दूल्हा विक्रम बंजारा के चेहरे पर चोट आई है। सभी बाराती दहशत में बताए जा रहे हैं। पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी हुई है।