ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

पार्टी के बहाने युवक को बुलाया, फिर दोस्त ने उतार दिया मौत के घाट, शव को दफनाया

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बसई थाना क्षेत्र के मुडरा गांव में 24 फरवरी की रात एक युवक की हत्या कर शव को खंडहर में दफना दिया गया। मृतक प्रवेंद्र लोधी को उसके दोस्त रविंद्र लोधी और मुंह बोले मामा ने पार्टी के बहाने बुलाया था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर शव को बरामद कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रवेंद्र लोधी, निवासी ढंगी नयागांव, पिछोर (शिवपुरी), 24 फरवरी की रात अपने घर से मुडरा गांव आया था। उसे रविंद्र लोधी ने शराब पार्टी के लिए बुलाया था। पुलिस के अनुसार, खंडहर पड़े घर में पार्टी के दौरान देर रात तक शराब पी गई और खाने में मछली बनाई गई। जब प्रवेंद्र नशे में हो गया, तो रविंद्र, उसके पिता जसवंत लोधी और मां ज्ञानदेवी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को घर के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया।

अगले दिन जब प्रवेंद्र घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल बंद हो गया, तो उसके पिता खेमराज लोधी ने मुडरा गांव जाकर पूछताछ की। रविंद्र और उसका परिवार फरार मिले, जिससे शक गहरा गया। मामले की सूचना पिछोर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बसई पुलिस ने जांच शुरू की। खंडहरनुमा घर में सड़ांध आने पर पुलिस ने खुदाई कराई और प्रवेंद्र का शव बरामद किया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी रविंद्र लोधी, उसके पिता जसवंत लोधी और मां ज्ञानदेवी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपियों की तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे की असली वजह गिरफ्तारी के बाद ही सामने आ सकेगी।