ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क...

7 मौतों के बाद भी कबाड़ चोरी जारी, कन्वेयर बेल्ट का रोलर चोरी, पांच आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। कबाड़ चोरी के दौरान हुई सात मौतों के बाद भी शहडोल संभाग में कबाड़ चोरी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। ताजा मामला शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के गोरतरा स्थित डक्कन कंपनी से सामने आया है। जहां बेखौफ कबाड़ियों का एक गिरोह कंपनी में धावा बोलते हुए कंपनी के कन्वेयर बेल्ट में लगे लाखों रुपए के रोलर चोरी कर फरार हो गए थे, कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने चोरी करने वाले 7 कबाड़ियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 5 कबाड़ी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं फरार 4 कबाड़ी चोर की तलाश में पुलिस जुटी है। चोरी गया आधा माल सहित पिकअप भी जब्त की है।

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के गौरतराए स्थित डेक्कन कंपनी में बीती रात 5 अज्ञात कबाड़ चोरों ने धावा बोलते हुए कंपनी के कन्वेयर बेल्ट में लगे लाखों रुपए कीमती 200 से अधिक रोलर को चोरी कर पिकअप वाहन लोड़कर कबाड़ माफियाओं के हवाले कर दिया था, जिसे कबाड़ माफियाओं ने जंगल में छिपा दिया था, कंपनी से अधिक मात्रा में हुए कबाड़ चोरी की शिकायत कंपनी के मैनेजर प्रकाश सेन ने सोहागपुर थाने में की मैनेजर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने 7 कबाड़ चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कबाड़ चोर, अब्दुल रहमान, सादिक उर्फ पूना, तुलसी दास बैगा, दीपक राम बैगा, विकास कोल, को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का  लाखों कीमती 50 से अधिक लोहे के रोलर सहित एक पिकअप वाहन जब्त कर कार्रवाई की पकड़े गए कबाड़ चोरों ने पुलिस पूछताछ बताया कि ये चोरी उन्होंने सादिक,  उमर, अहद, ओम प्रकाश बैगा, के कहने पर की थी, और चोरी का सारा माल पिकअप सहित इन्हीं के हवाले कर दिया था।

पुलिस फरार इन चार चोरों की तलास में जुट गई है। आपको बता दें कि शहडोल जिले के कोयलांचल नगरी में कोयले की बंद पड़ी खादानों से कबाड़ चोरी के दौरान 7 कबाड़ियों की एक – एक करके मौत हो गई थी, जिसके बाद भी जिले में अवैध कबाड़ का कारोबार रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।