ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क...

बेटे की चाहत में कातिल बनी मां, एक महीने की बेटी को पानी के ड्रम में डाला… ऊपर से लगा दिया ढक्कन; मिली उम्रकैद

भोपाल की जिला अदालत ने अपनी ही एक माह की मासूम बेटी की निर्मम हत्या करने वाली मां को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. मामला भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र का है. यहां 16 सितंबर 2020 को बेटे की चाह में एक मां ने अपनी एक दुधमुंही एक महीने की मासूम बेटी को पानी की टंकी में डूबा कर मार दिया था. मामले में विशेष अभियोजक सुधा विजय सिंह भदौरिया ने पैरवी की.

मध्य प्रदेश के भोपाल में बेटे की चाह में बेटी की हत्या करने वाली मां भोपाल जिला कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. 23वें अपर सत्र न्यायाधीश अतुल सक्सेना की अदालत ने 104 पेज के फैसले में बेटियों को लेकर भी टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि जब एक बेटी का जन्म होता है तो इस बात का निश्चायक सबूत है कि ईश्वर मानव जाति से अप्रसन्न नहीं है. क्योंकि ईश्वर पुत्रियों के माध्यम से खुद को साकार रूप देता है. बेटियां सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि सभ्यता, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की मजबूत कड़ी हैं.

बेटे की चाह में मां ने की थी बेटी की हत्या

भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र के डहरिया गांव में रहने मेवाड़ा परिवार की एक माह की मासूम बेटी किंजल मेवाड़ा 16 सितंबर 2020 को घर से अचानक गायब हो गई थी. परिवार के लोग मासूम को ढूंढ रहे थे. मासूम के पिता सचिन ने जब उसकी पत्नी से पूछा तो उसने कहा कि बच्ची को प्रेत आत्माएं ले गई है. इसके बाद जब परिवार और मोहल्ले वालों ने सभी जगह मासूम को ढूंढा तो घर में प्लास्टिक के ड्रम में मासूम का शव मिला.

कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

मासूम के पिता सचिन ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सरिता को बेटे की चाह थी, लेकिन उसके घर बेटी का जन्म हुआ. उसे बेटी से कोई प्रेम नहीं था जब भी अपनी बेटी को देखती तो उसे कोसती ही रहती थी. उसकी पत्नी सरिता ने देखा कि घर में कोई नहीं है. उसने मौका पाकर घर में रखे प्लास्टिक के ड्रम में मासूम बच्ची को डूबा दिया और ऊपर से ढक्कन लगा दिया जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में कोर्ट में चली लंबी बहस के बाद के जज ने हत्या करने वाली मां को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही एक हजार का जुर्माना भी लगाया है.