ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन पर हमला, लड़की के पिता ने ही लाठी-डंडों से पीटा; लव मैरिज से था नाराज

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां प्रेम विवाह करने वाले एक युवक और उनके परिवारवालों पर शादी में दुल्हन के परिवार ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दूल्हा-दुल्हन समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हमला प्रेम विवाह से नाराज दुल्हन के पिता ने किया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि अजयगढ़ थाना क्षेत्र के विश्रामगंज गांव निवासी रोशनी कोंदर और लवलेश कोंदर एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन दुल्हन के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे. इस विरोध के बावजूद दोनों ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर झिन्ना मंदिर में शादी कर ली. विवाह के बाद 23 फरवरी को दूल्हा-दुल्हन द्वारा बधाई रस्म का आयोजन किया जा रहा था.

बधाई रस्म के दौरान दुल्हन के पिता सियाराम कोंदर अपने परिवार के लोगों के साथ वहां पहुंचे और दूल्हा-दुल्हन पर हमला बोल दिया. इस हमले में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मिल रही जान से मारने की धमकियां

हमले के बाद घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल हुए लोगों में दुल्हन, दूल्हे की मां, जीजा, चाचा और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं. यह हमला इतना भयावह था कि दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार को अब जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं.

पुलिस ने घायलों का बयान किया दर्ज

इस हमले को देखते हुए दूल्हा और दुल्हन ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है और अपनी सुरक्षा की मांग भी की है. पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. यह घटना यह दर्शाती है कि आज भी समाज में प्रेम विवाह के खिलाफ विरोध और असहमति का सामना करना पड़ता है. इस तरह के हमले समाज में बढ़ते हुए क्रूरता के संकेत हैं.