ब्रेकिंग
Sonia Gandhi Court Case Update: सोनिया गांधी से जुड़े 50 साल पुराने केस पर कोर्ट की टिप्पणी; 'आधी सद... Indian Rupee Value Today 2026: रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर! डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार, करेंसी... Sensex Below 72000 Today: शेयर बाजार में हाहाकार! 26 महीने बाद 72,000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स; निवे... अमृतसर नगर निगम की बैठक में भारी हंगामा; करोड़ों के घोटाले के आरोप से गरमाई सियासत Punjab Government Holiday Tuesday: पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी का एलान; स्कूल, कॉलेज और दफ्तर... पंजाब के पुलिस स्टेशन में आधी रात जोरदार धमाका; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस Adampur Jalandhar Airport Update: जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से नई उड़ानों का एलान; यात्रियों को मिले... Jalandhar Liquor Store Fight: जालंधर में शराब के दाम को लेकर मचा बवाल; शराब ठेके पर चले डंडे, कई घाय... Crime News Today: युवक की संदिग्ध मौत पर गहराया रहस्य; चाप की दुकान में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Crime in Ludhiana Today: लुधियाना में शातिर चोरों का आतंक! खड़ी वरना कार से बैग पार, वारदात की वीडियो...

छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, कार की जोरदार टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

 मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में में झांसी – खजुराहो हाईवे (फोर लाईन सड़क) पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं एक बच्चा गंभीर घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक घटना छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां गन्ना का रस निकालने की मशीन वाहन पर पिता-पुत्र बागेश्वर धाम अपनी दुकान लगाने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार आर्टिका कार ने टक़्कर मार दी।

जिससे गन्ना का रस निकाल कर पेट पालने वाले गरीब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बच्चा गंभीर घायल है। घटना को अंजाम देने वाला वाहन आर्टिका और उसका चालक ग्वालियर का बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना और मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।