ब्रेकिंग
Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि... Hazaribagh Minor Sacrifice Case: हजारीबाग नाबालिग बलि मामले में उबाल! JMM और AAP ने की फांसी की मांग... Koderma LPG Crisis: कोडरमा में गैस की किल्लत ने रोकी छात्रों की पढ़ाई! लॉज में रहने वाले छात्रों को ... Book Fair 2026: किताबें ज्ञान और संस्कृति का सेतु! रवींद्र नाथ महतो ने बुक फेयर को बताया विचारों का ... Education System Reality: कागजों में 'एक्सीलेंस' पर जमीन पर बदहाल! 400 बच्चों के स्कूल में 2 साल से ... Hazaribagh News: हजारीबाग में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, गोदामों के निरीक्षण में 18 खाली सिले... Anu Murmu Traffic Police: स्टाइलिश कॉप के नाम से मशहूर हुए अनु मुर्मू, अनोखे अंदाज में संभालते हैं स... JSLPS Women Cadre Protest: महिला सशक्तिकरण के दावे फेल? 8 महीने से नहीं मिला मानदेय, धरने पर बैठीं J... Palamu Encounter Update: पलामू एनकाउंटर में विदेशी हथियारों से हुई पुलिस पर फायरिंग! जानें मुठभेड़ क...

LoC पर आज भारत-पाक की बैठक, सीजफायर उल्लंघन पर घिरेगी शहबाज की सेना

भारत सेना और पाकिस्तान के बीच आज फ्लैग मीटिंग होने जा रही है. दोनों सेनाओं के बीच यह बैठक पुंछ/रावलकोट मीटिंग प्वाइंट पर तकरीबन 10.30 से 12 बजे के बीच होगी. इस बैठक में भारतीय सेना की तरफ से एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से की गई सीजफायर उल्लंघन रहेगा. नियंत्रण रेखा पर तनाव कम करने को लेकर यह बैठक हो रही है.

दरअसल, जब दोनों पक्षों के बीच बॉर्डर पर तनाव बढ़ जाता है तो फ्लैग मीटिंग आयोजित की जाती है. तनाव बढ़ने की स्थिति को यह एक तरह से माहौल को शांत करने का उपाय है. इस मीटिंग में दोनों देशों के सैनिक हाथ में अपने देश का झंडा लिए हुए बॉर्डर पर मिलते हैं.

LoC पर तनाव बढ़ाने की साजिशें रच रहा PAK

पाकिस्तान लगातार नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ाने की साजिशें रच रहा है. हाल के दिनों में वह एलओसी पर सीजफायर का जबरदस्त उल्लंघन किया है. बुधवार को राजौरी में एलओसी पार से भारतीय क्षेत्र में फायरिंग की गई. पाकिस्तान के इस नापाक हरकत का भारत ने भी जवाब दिया. इससे पहले पुंछ सेक्टर में भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की. भारतीय सेना ने इसका उचित जवाब दिया.

अखनूर सेक्टर में मंगलवार को हुए IED विस्फोट में सेना के कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी और नायक मुकेश सिंह मन्हास शहीद हो गए. बख्शी झारखंड के रहने वाले थे जबकि मुकेश जम्मू के निवासी थे. इस हमले के बाद पाकिस्तान ने एलओसी के बालाकोट सेक्टर में फायरिंग की. पाकिस्तान की इन हरकतों की वजह से LoC पर तनाव बढ़ गया है.

नियंत्रण रेखा की लगातार निगरानी कर रही सेना

भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियां लगातार नियंत्रण रेखा की निगरानी कर रही हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ साजिश रचता है लेकिन भारतीय जांबाज भी पाकिस्तान को हर बार मुंहतोड़ जवाब देते हैं और उसे हर बार मुंह की खानी पड़ती है.