ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल

युवक को 8 दिन बंधक बनाया, रोज उल्टा लटका कर पीटा… झालावाड़ से लड़की को लेकर भाग गया था

राजस्थान के झालावाड़ के सीमावर्ती रामगंजमंडी क्षेत्र के हीरयाखेड़ी गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक पिता ने अपनी बेटी के साथ भागे युवक को पकड़कर घर में बंधक बना लिया. आरोपी अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पिछले 8 दिनों से युवक को रोजाना उल्टा लटकाकर पीट रहा था. एक रिश्तेदार ने युवक के साथ मारपीट करने से रोका लेकिन लड़की परिजन नहीं माने तो उसने वीडियो बनाकर पुलिस को दे दिया.

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के गुना जिले के सिंग्वासा गांव निवासी सिंग्शुभाष अपने भाई-भाभी से मिलने हीरयाखेड़ी पहुंचे थे. उसने देखा कि पड़ोसी सिलवार सिंह के घर में एक युवक को बंधक बनाकर रखा गया है. जिसकी रोजाना बेरहमी से पिटाई की जा रही है. सिंग्शुभाष ने आरोपी सिलवार सिंह को मारपीट से रोका और मामला समाज की पंचायत में करवाने या फिर युवक को पुलिस के हवाले करने की सलाह दी.

मदद करने वाले युवक पर किया पथराव

जब सिलवार सिंह नहीं माना, तो सिंग्शुभाष ने पिटाई का वीडियो बनाकर खैराबाद (रामगंज मंडी) पुलिस चौकी को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़ा लिया. लेकिन पुलिस के जाने के बाद नाराज आरोपी सिलवार सिंह और उनके रिश्तेदारों ने सिंग्शुभाष पर पथराव कर दिया. इस घटना में सिंग्शुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पास के झालावाड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में भर्ती सिंग्शुभाष ने पुलिस व प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई व अनुसंधान के लिए कोटा जिले के रामगंजमंडी थाना पुलिस को सूचना भेजी है.

पुलिस ने युवक को किया डिटेन

एमपी के दतिया गांव निवासी युवक हीरयाखेड़ी गांव की युवती को पिछले महीने भगाकर ले गया था. परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवती को 14 फरवरी को बरामद कर लिया और उसके प्रेमी को भी डिटेन कर लिया था. बाद में पुलिस ने युवक को छोड़ दिया. यह बात युवती के परिजनों को पता चली तो उन्होंने भाग रहे युवक को पकड़ लिया. वहीं बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. पड़ोस में आए एक मेहमान सिंगुशुभाष ने मारपीट का वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दिया था. इससे नाराज यूपी के परिजनों ने दोनों उसके साथ जमकर मारपीट की जिसका झालावाड़ के जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है.