ब्रेकिंग
Ratlam News: रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच में ब्रेक चिपका, पहियों से निकला धुआं; यात्रियों में मची अफरात... Damoh News: खाकी का मानवीय चेहरा; हटा टीआई सुधीर बेगी और समाजसेवियों ने गरीब बेटी की शादी का पूरा सा... Madhya Pradesh Crime: MP में बिजली के खंभों पर दिखा जानलेवा स्टंट; पुलिस की समझाइश के बाद टला बड़ा हा... CM Mohan Yadav Indore Visit: मुआवजा कम मिलने पर महिला ने रोते हुए सीएम के पैर पकड़े; कलेक्टर को दिए ज... President Draupadi Murmu in Betul: राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा- आदिवासी समाज को शिक्षा के क्षेत्र में क... Khilchipur Tragedy: राजगढ़ में निर्माणाधीन कुएं में समाईं सास-बहू; 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद... President Draupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा; इंदौर पहुंचीं, जानें क्या ... Social Media Addiction Case: रील्स की लत ने उजड़ा घर; छतरपुर में मजदूरी करने वाले पति ने एसपी से लगाई... Rajgarh News: मध्य प्रदेश के सारंगपुर में दिल दहला देने वाली घटना; मां-बेटी की संदिग्ध मौत, सेप्टिक ... IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण

महाशिवरात्रि पर इन चीजों का करें दान, नहीं होगी धन-धान्य की कमी!

 हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है. हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव का पूजन और व्रत किया जाता है. इस दिन भगवान शिव का पूजन और व्रत करने से जीवन में खुशहाली आती है और दुख दूर हो जाते हैं. इस दिन दान-पुण्य का भी बहुत महत्व है.

हिंदू मान्यताओं के अनुसार…

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के पूजन और व्रत के साथ-साथ दान भी किया जाता है. महाशिवरात्रि के दिन कुछ चीजों काा दान करने से भगवान शिव बबुत प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है. इस दिन दान करने से घर में अन्न-धन की कोई कमी नहीं होती. आइए जानते हैं इस दिन किन चिजों का दान करना चाहिए.

कब है महाशिवरात्रि

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर हो रही है. वहीं 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर इस तिथि का समापन हो जाएगा. ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी. इस दिन इसका व्रत रखा जाएगा.

इन चीजों का करें दान

वस्त्रों का दान- महाशिवरात्रि के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान करना चाहिए. ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन वस्त्रों का दान करने से आर्थिक हालात अच्छे होते हैं. घर में धन आता है.

जल का दान- महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाता है. इस दिन जल पिलाने से पुण्य मिलता है. शास्त्रों में जल पिलाना और उसका दान बहुत महत्वपूर्ण माना गया है.

घी का दान- महाशिवरात्रि के दिन गाय के दूध से बने घी का दान करना चाहिए. मान्यता है कि इससे घर की दरिद्रता दूर हो जाती है. साथ ही ज्ञान-बुद्धि प्राप्त होती है.

कच्चे दूध का दान- महाशिवरात्रि के दिन गाय का कच्चे दूध दान करना चाहिए. इस दिन कच्चा दूध का दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. इसके दान से कुंडली में चंद्रमा को भी मजबूती मिलती है.

काले तिल का दान- महाशिवरात्रि के दिन काले तिल का दान अवश्य करना चाहिए. माना जाता है कि इससे पृत दोष से परेशान लोगों को राहत मिल जाती है. साथ ही इस दिन काले तिल का दान करने से शनि दोष समाप्त हो जाता है.