ब्रेकिंग
Ranchi News: नामकुम रेलवे स्टेशन के पास मिला आरपीएफ जवान का शव; वर्दी में था जवान, जांच में जुटी पुल... Ranchi Crime News: बरियातू में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी पवन मुंडा गिरफ्तार Jharia Water Crisis: बागडीगी बस्ती में 6 महीने से पानी का संकट; बीसीसीएल (BCCL) कार्यालय के बाहर लोग... Bokaro Land Subsidence: बेरमो कोयलांचल में अचानक धंसी जमीन; नीचे धधक रही आग, लोगों में दहशत Jharkhand Monsoon Update: मानसून की कमजोर शुरुआत; झारखंड में सामान्य से 59% कम बारिश, किसानों की बढ़ी... Ludhiana Police Action: बैंक ऑफ बड़ौदा ATM चोरी मामला; आरोपियों से आधुनिक कटर और औजार बरामद, रिमांड ... Punjab Industry News: पंजाब सरकार का औद्योगिक नीति में बदलाव; बिजली बिलों पर टैक्स नोटिस से उद्योगपत... Viral Video Punjab: सुलतानपुर लोधी की यात्री बस में महिला का नशा करते वीडियो वायरल; नशे के खिलाफ दाव... Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव; जानें आज क्या हैं आपके शहर के ताजा भाव Tarn Taran Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार; इलाज के दौरान व्यक्ति की दर्दनाक ...

ग्वालियर में बच्चे का अपहरण, मां की आंखों में मिर्ची झोंक कर 6 साल के मासूम को बाइक पर ले गए बदमाश

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार की सुबह 6 साल के बच्चे का अपहरण का मामला सामने आया है। मां बच्चे को स्कूल लेकर जा रही थी, तभी बाइक पर दो बदमाश आए और महिला की आंख में मिर्ची झोंक दी। इसके बाद बच्चे को उठाकर ले गए, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। यह घटना मुरार थाना क्षेत्र के सीपी कॉलोनी की है बच्चे का नाम शिवाय है।

शक्कर कारोबारी राहुल गुप्ता के बेटे का अपहरण हुआ है, बदमाश लाल बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।