ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

खंडवा में कई सालों से बंद पड़े स्कूल में युवक का फांसी पर लटका मिला शव ,जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपल कोटा के स्कूल में फांसी के फंदे से एक शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान योगेश पिता दीपक 28 वर्ष ग्राम पीपल कोटा के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि योगेश ही घर का भरण पोषण करता था अकेला कमाने वाला था। उसकी तबीयत भी खराब थी, बुधवार शाम को खाना खाने और गोली दवा खाने के बाद गांव में घूमने निकला था।

इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा तो उसे ढूंढने के लिए निकले स्कूल में जाकर देखा तो योगेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल छा गया, वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जावर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।