ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

प्रपोज-डे पर सरकारी अधिकारी ने 11वीं की छात्रा को कहा- I Love You, नहीं मानी तो कर दी ऐसी हरकत, हो गई जेल

वैलेंटाइन्स वीक पर एक सरकारी अधिकारी को लड़की को प्रपोज करना भारी पड़ गया. मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है. यहां सीएचओ ने प्रपोज डे पर एक युवती को I Love You कह दिया. लेकिन जब लड़की ने उसके प्रपोज को ठुकरा दिया तो सीएचओ ने आपा खो दिया. उसने न केवल लड़की के साथ बदतमीजी की, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की. अब इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

सीएचओ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जानकारी के मुताबिक, हसनपुर थाना के अल्लीपुर खादर गांव का रहने वाला बलविंदर उर्फ मोंटी नौनेर गांव के हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर में कम्युनिटी ऑफिसर है. उसे ग्यारहवीं की एक छात्रा से प्यार हो गया था. सोचा कि क्यों न प्रपोज डे पर छात्रा को प्रपोज कर दे.

जब प्रपोज डे आया तो सीएचओ ने लड़की से अपने दिल की बात कह डाली. उसे आई लव यू कहा. फिर गर्लफ्रेंड बनने के लिए पूथा. लेकिन जवाब में लड़की ने रिश्ता रखने से इंकार कर दिया. इसके बाद मोंटी अपना आपा खो बैठा और लड़की के साथ बीच रास्ते बदतमीजी करने लगा. लड़की के साथ मौजूद शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

CHO के बदतमीजी करने की शिकायत लड़की ने गजरौला थाने में कर दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को चौबीस घंटे के अंदर अरेस्ट कर लिया. आरोपी को कोर्ट में कर रिमांड पर भेज दिया गया है. सोशल मीडिया पर इस प्रपोजल का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि आरोपी प्रपोज करने के बाद लड़की को मिठाई खिलाना चाहा था. लेकिन लड़की ने मना कर दिया. इसके बाद शख्स ने मिठाई का डिब्बा लड़की के ऊपर दे मारा और उसके साथ बदतमीजी करने लगा. अब आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है.