ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

यहां से चले जाओ वरना जिंदा निकलना भारी पड़ेगा… अमानतुल्लाह खान ने पुलिस को दी थी ये धमकी

दिल्ली अक्सर ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह खान की सियासी ठसक देखती है. सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब पुलिस एक शातिर अपराधी को पकड़ने गई थी. पुलिस हत्या की कोशिश मामले में फरार आरोपी शाबाज खान को पकड़ने गई थी. इस दौरान विधायक अमानतुल्लाह बीच में आ गए और शाबाज फरार हो गया. इस मामले में पुलिस ने विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. अब ये जानकारी सामने आ रही है कि विधायक ने पुलिस को धमकाया भी था. कहा था, हमारी आवाज पर इतने लोग यहां जमा हो जाएंगे कि तुम लोगों का पता भी नहीं चलेगा कि कहां गए. ये इलाका हमारा है. यहां से चले जाओ वरना जिंदा निकलना भारी पड़ेगा.

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है, क्राइम ब्रांच की टीम एक अपराधी को पकड़ने गई थी. उसी दौरान अमानतुल्लाह खान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर अपराधी को वहां से भगा दिया. इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. अमानतुल्लाह खान और उनके सहयोगियों के खिलाफ कई धाराएं लगाई हैं.

पुलिस ने अमानतुल्लाह पर दंगे से जुड़ी बीएनएस की धारा भी लगाई है क्योंकि अमानतुल्लाह ने भीड़ इकट्ठा की थी. साथ ही माहौल बिगाड़ने की कोशिश के लिए पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2) लगाई है. बीएनएस की धारा 190 भी लगाई है. कई धाराएं गैरजमानती हैं.

क्या है पूरा मामला?

विधायक पर जिस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, उसका कनेक्शन शाबाज खान से है. दरअसल, पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के आरोपी शाबाज को पकड़ने के लिए जामिया में ऑपरेशन चलाया था. पुलिस ने आरोपी को पकड़ भी लिया. इसी दौरान अमानतुल्लाह खान के समर्थकों ने उसे पकड़ने पर सवाल खड़े किए और वहां तनाव पैदा हो गया.

इतना ही नहीं पुलिस और लोगों के बीच झड़प हुई. इसी बीच मौका पाकर शाबाज वहां से फरार हो गया. उसके फरार होने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की. उसकी तलाश की जा रही है. इसी मामले में अमानतुल्लाह और उनके समर्थकों के खिलाफ भी सरकारी काम में बाधा डालने और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर की है.