ब्रेकिंग
मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने ... Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमी... इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का 'डबल अटैक'; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से... ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिक... Utkal Express Newborn Baby: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर ... जबलपुर-नागपुर यात्रियों के लिए बड़ी उम्मीद: चांदाफोर्ट सुपरफास्ट का रूट बढ़ा तो आसान होगा सफर, रेलवे ... Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का 'शक्ति प्रदर्शन'! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने... LPG Delivery Issue: जबलपुर में गैस वितरण का नया संकट! डिलीवरी बॉय नहीं पहुंचे घर, गैस गोदामों पर उमड...

पन्ना में तेज रफ्तार यात्री बस ने ऑटो में मारी टक्कर, 8 लोग घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना-अमानगंज मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है और आये दिन तेज रफ्तार वाहनों की धमाचौकड़ी से हादसे हो रहे हैं, ऐसा ही मामला सोमवार फिर देखने को मिला जहां एक तेज रफ्तार यात्री बस ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिस में करीब 8 लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि यात्री बस क्रमांक- एमपी-13, पी-8163 जो इंदौर से पन्ना आ रही थी और विक्रमपुर बंगला के पास ऑटो में सवार होकर करीब 8 लोग जो रतनपुरा से ढ़रौंहा जा रहे थे, तभी ऑटो में यात्री बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

जिसके बाद ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गये, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज में भर्ती करवाया गया। जहां 4 लोग आसिफ आदिवासी उम्र-15 वर्ष,सविता आदिवासी उम्र-35 वर्ष, रविता आदिवासी उम्र-18 वर्ष एवं करिश्मा आदिवासी उम्र-18 वर्ष को गंभीर चोटें होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

बाकी के घायलो को मामूली चोटें होने की वजह से उनका प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है। हालांकि 4  लोगों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। बता दें की घायलो में महिलाएं, नाबालिक बच्चे एवं पुरुष शामिल हैं। उक्त मार्ग में आये दिन तेज रफ्तार की वजह से हादसे हो रहे हैं।