ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

चलती बस से कूदकर दो स्कूली छात्राओं ने बचाई अपनी आबरू…टल गई बड़ी अनहोनी

दमोह: दमोह जिले के थाना तेजगढ़ क्षेत्र में सोमवार के दिन जिले में दो स्कूली छात्राओं की सूझबूझ से एक बड़ी वारदात होते होते टल गई। जहां उन्होंने अपनी आबरू तो बचाई ही बल्कि चलती यात्री बस से कूद कर छात्राओं ने अपनी जान भी बचा ली। मामला जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र का है। जब सुबह कक्षा नवमी में पढ़ने वाली छात्राएं स्कूल एग्जाम देने जा रही थी। जो बस प्रतिदिन बच्चों को ले जाती थी वह लेट थी और  छात्राओं को परीक्षा देने वक़्त पर पहुंचना था इसलिए नई अनजानी बस में बैठ गई। तभी बस में सवार चार लोग छात्राओं को बुरी नियत से देखने लगे और उनके करीब आकर भद्दे इशारे और छात्राओं के साथ छेड़खानी के प्रयास करने लगे। घबराई छात्राओं ने पहले बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब बस नहीं रोकी गई तो दोनों ने चलती बस से छलांग लगा दी जिससे दोनों को चोट आई। आरोपी बस को लेकर वहां से फरार हो गए। दोनों छात्राओं ने अपने परिजनों को फोन पर यह बात बताई। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है। इलाजरत छात्राएं के साथ घटी घटना इमलिया चौकी के अधरोटा टोरी मार्ग के बीच की है। तेजगढ़ पुलिस ने बस के आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश की जा रही है। बस को भी जब्त कर लिया गया है।

रोज आने वाली बस नहीं मिली तो दूसरी बस में बैठीं

कक्षा नवमी की छात्रा ने बताया कि वह अपने गांव से टोरी सरकारी स्कूल में का पेपर देने जा रही थी। जिस बस से वह रोज आना-जाना करती थी, वह बस सोमवार को नहीं आई थी। एक नई बस उन्हें मिली जिसमें वह बैठ गई। बस पूरी तरह खाली थी। उसमें ड्राइवर सहित चार लोग सवार थे

किराया लेने से मना किया, फिर बंद किए दरवाजे

कुछ दूर चलने के बाद जब हमने बस के कंडक्टर को किराया दिया तो उसने किराया लेने से मना कर दिया और अचानक उसने बस के दरवाजे बंद कर दिए। एक आरोपी हमें बुरी नजर से घूर रहा था और गंदे कमेंट करने लगा। हमने बस को रुकवाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने बस नहीं रोकी और तेज बस को दौड़ाने लगे

डर कर बस से कूदी छात्राएं

डर के मारे हम दोनों बहनें एक के बाद एक चलती बस से कूद गईं। आरोपी वहां से बस लेकर चले गए। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां घटना की जानकारी लगते ही एएसपी संदीप मिश्रा,डीएसपी भावना दांगी और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और छात्राओं से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया और बस भी जप्त कर ली गई है।