ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

पटना में लड़कियों से कराते थे देह व्यापार, स्नान करने महाकुंभ पहुंचे पति-पत्नी; तभी खुल गई पोल

बिहार के पटना में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में फंसी लड़कियों का रेस्क्यू किया है. यहां कदमकुआं के एक मकान पर पुलिस ने छापा मारा. पुलिस को देखते ही हड़कंप मच गया. एक अधिकारी के मुताबिक, इस रैकेट में आदित्य आनंद उर्फ अमन नाम के युवक का हाथ बताया जा रहा है. इस रैकेट में उसकी पत्नी की भूमिका भी होने की बात कही जा रही है. पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है.

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कदमकुआं में एक रैकेट चल रहा है, जो कि लड़कियों को झांसा देकर उन्हें वेश्यावृत्ति जैसे कामों में फंसा देता है. पुलिस ने बिना देरी किए म छापेमारी की योजना बनाई और लड़कियों को उनके चंगुल से मुक्त कराया.

पुलिस ने बताया कि मास्टरमाइंड आदित्य पहले लड़कियों को नौकरी दिलाने का झांसा देता था और फिर उन्हें अपने फ्लैट पर ले जाता था. वहां वह उन्हें नशा देकर उनके साथ गलत काम करता था और बाद में उन्हें धमकाकर वेश्यावृत्ति जैसे कामों में धकेलता था..

छीन लेते थे मोबाइल फोन

मुक्त कराई गई लड़कियों में राजधानी के कदमकुआं इलाके की एक नाबालिग लड़की भी शामिल है, जो दिसंबर माह में घर से भाग गई थी और इन लोगों के झांसे में आ गई थी. आदित्य और उसकी पत्नी इन लड़कियों को वैश्यावृति के लिए होटलों में भी भेजा करते थे. यह दोनों इतने शातिर थे कि लड़कियों से किसी का भी संपर्क नहीं होने देते थे और उनके मोबाइल भी छीन लेते थे.

पुलिस ने बताया कि लोगों को पहले व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थी, और डील होते हीलड़कियां उनके पास भेज दी जाती थी.

महाकुंभ जाने पर खुला राज

पुलिस ने जब छापा मारा था, तो आरोपी आदित्य और उसकी पत्नी वहां से फरार हो गए. पुलिस का कहना है कि वे दोनों महाकुंभ के लिए प्रयागराज गए थे. इस बीच एक लड़की ने किसी तरह अपने घरवालों को सूचना दी और पूरी घटना बताई. घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और सभी लड़कियों को मुक्त कराया. मुक्त कराई गई लड़कियों में एक आरा, एक मधेपुरा, और एक पटना की रहने वाली है.

पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है और रैकेट के सभी पहलुओं को उजागर करने की कोशिश कर रही है. पुलिस आदित्य और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के लिए लगातार नजर बनाए हुए है छापेमारी कर रही है. माना जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी से और भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है. जिन लड़कियों को मुक्त किया गया है, उन्हें बालिका गृह भेज दिया गया है.