ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

अंबेडकर को साक्षी बनाया, संविधान की ली शपथ; विवाह के बंधन में बंधे वर-वधु… जानें वजह

आंध्र प्रदेश के खम्मम जिले में एक अनोखी शादी हुई है. इस शादी में ना तो मंत्र पढ़ने के लिए कोई पंडित जी थे और ना ही कोई मंडप सजा था. एक साधारण से स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन ने बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के चित्र के सामने एक दूसरे को माला पहनाई और फिर संविधान की शपथ लेकर विवाह के बंधन में बंध गए. इस मौके पर अंबेडकर के आदर्शों को मानने वाले लोग भी मौजूद रहे.

इस विवाह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं. जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश पुलिस में तैनात खम्मम जिले के पेनुबल्ली मंडल के टेकुलापल्ली गांव दूल्हे बीरवल्ली प्रशांत की शादी महिला कांस्टेबल नागा ज्योति के साथ तय हुई थी. इसके बाद दूल्हा और दुल्हन ने तय किया कि वह अपने शादी समारोह के नाम पर कोई आडंबर नहीं करेंगे. बल्कि इस शादी में रुढिवादी परंपराओं से ऊपर उठकर अनोखी शादी करेंगे.

संविधान की शपथ लेकर शादी

इसके लिए दोनों ने आपसी सहमति से मंत्रोच्चार के साथ शादी करने के बजाय संविधान की शपथ लेकर शादी करने का फैसला किया. इसी फैसले के तहत रविवार को दोनों ने शादी करने का फैसला किया. इस विवाह के लिए एक स्टेज सजाया गया. इस स्टेज पर टेबल पर बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का चित्र लगाकर उसपर फूल माला चढ़ाया गया. इसके बाद दूल्हा दुल्हन स्टेज पर आए और एक बाबा साहेब को साक्षी मानते हुए एक दूसरे को माला पहनाया.

लोगों ने दी बधाई

इसके बाद दोनों भारत के संविधान की शपथ ली और दांपत्य बंधन में बंध गए. इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दूल्हा दुल्हन को बधाई दी और उनके उज्जवल दांपत्य जीवन की कामना की. इस समारोह में मौजूद लोगों ने इस आदर्श शादी की खूब तस्वीरें और वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में डाल दिया. अब यही तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं.