ब्रेकिंग
Sarai Kale Khan 2.0: सराय काले खां बनेगा दिल्ली का 'मॉल वाला' बस टर्मिनल, फ्लैट्स और टू-स्टोरी हब का... IPL vs PSL: दिल्ली से इस्लामाबाद तक छाया 'समीर' नाम का जादू, इधर रिज्वी ने कूटे रन तो उधर मिन्हास ने... Aamir Khan Shelved Projects: आमिर खान की फिल्म 'रिश्ता' (या फिल्म का नाम) क्यों रह गई अधूरी? जानें प... Trump's 48-Hour Deadline: समय खत्म हो रहा है... 48 घंटे बाद ईरान पर क्या बड़ा एक्शन लेंगे डोनाल्ड ट्... LPG vs Electric Cooking: गैस की बढ़ती कीमतों के बीच क्या इंडक्शन है बेहतर विकल्प? जानें हर महीने कित... CNG Price Hike: सीएनजी की कीमतों में लगी आग! प्राइवेट कंपनियों ने बढ़ाए दाम, अब सफर के लिए ढीली करनी... Jio New Plan 2026: जियो का सबसे सस्ता प्लान, ₹189 में पाएं पूरे महीने की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिं... Vikat Sankashti Chaturthi 2026 Vrat Niyam: संकष्टी चतुर्थी पर क्या खाएं और क्या नहीं? इन 5 चीजों को ... Vaginal Hygiene Tips: पर्सनल हाइजीन के लिए अपनाएं ये नेचुरल घोल, इन्फेक्शन और खुजली से मिलेगा छुटकार... Bengal Election 2026: CPIM का बड़ा दांव, घोषणापत्र में फ्री बिजली, बेरोजगारी भत्ता और पक्की नौकरी का...

बातों-बातों में दुकान से उड़ाए 1.65 लाख के गहने, ज्वेलरी चुराने वाली अंतरराज्यीय बुर्का गैंग गिरफ्तार

 बड़वानी। जिले के सेंधवा में एक सराफा दुकान पर बातों-बातों में लाखों की ज्वेलरी चोरी मामले में पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस मामले में एसपी जगदीश डावर के निर्देशन में आपरेशन हवालात के तहत पुलिस ने तीन आरोपितों को धरदबोचा। इसमें एक युवक सहित उसकी पत्नी और सास को गिरफ्तार किया।

यह है पूरा घटनाक्रम

सेंधवा शहर टीआई बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि चोरी की घटना के बाद रफू चक्कर होने के लिए उपयोग की जाने वाली कार भी बरामद की। गहने चोर आरोपित इतने शातिर थे कि चोरी करते ही चंद मिनटों में मौके से भाग निकलते थे। सेंधवा में चोरी की घटना के बाद युवक गुजरात की ओर भाग निकला, तो उसकी पत्नी व सास महाराष्ट्र की ओर रवाना हुई थी।। टीम गठित कर आरोपितों की तलाश की।