ब्रेकिंग
HEC Crisis: वेतन नहीं तो काम नहीं! HEC कर्मियों का बड़ा आंदोलन शुरू, HMBP प्लांट में उत्पादन पूरी तर... बेमौसम बारिश का कहर: महुआ की फसल हुई बर्बाद! किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी, आर्थिक संकट का सता रहा ... Saranda Forest News: नक्सल अभियान के दौरान बड़ा हादसा! सारंडा में पेड़ गिरने से कोबरा जवान शहीद Bokaro Treasury Scam: 3 नहीं पूरे 4 करोड़ का हुआ फर्जीवाड़ा! बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा, ... Godda Police Success: गोड्डा पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी! 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया सामान ... Palamu Crime: पलामू के छतरपुर में महिला की संदिग्ध मौत! घर छोड़कर भागे ससुराल वाले, इलाके में सनसनी रांची यूनिवर्सिटी को बड़ी सौगात! HRDC कैंपस में खुला 'हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर', राज्यपाल ने किया उद्घ... सरकारी दफ्तरों में 'बिजली की बर्बादी'! करोड़ों का बिल बकाया, नगर निगम ने फिजूलखर्ची में सबको पीछे छो... Jharkhand Weather Alert: झारखंड में आज भारी बारिश और ओलावृष्टि! रांची समेत 17 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट... जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को उम्रकैद! 23 साल बाद आया फैसला, क्या खत्म हो गया जोगी परिवार का सियासी ...

खरगोन में फायरिंग रेंज में चरवाहे को लगे गोली के छर्रे, अस्पताल में इलाज जारी

खरगोन। जिले के जामघाट स्थित फायरिंग रेंज में फायरिंग अभ्यास के दौरान गोली चल गई और छर्रे जंगल में बकरी चरा रहे चरवाहे को लग गए, जिससे उसे सीने सहित दोनों हाथों में चोंट आई है। घायल को मंडलेश्वर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लाया गया है। अस्पताल में उपचाररत दयाराम डावर ने बताया वह करही थाना क्षेत्र के ग्राम बुदरी निवासी होकर रोजाना जंगल में बकरी चराने जाते हैं। हालांकि गांव में अलर्ट जारी था।

लेकिन बकरी चराते हुए दयाराम को समय का पता नही चला और फायरिंग शुुरु हो गई, जिससे वह रेंज से बाहर नही आ पाए। गोली के छर्रा लगने के करीब दो घंटें बाद परिजनों को सूचना मिली। जिसके बाद लहुलुहान हालत में दयाराम को अस्पताल लाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद खरगोन रेफर कर दिया। चिकित्सक गौरव पाटीदार ने बताया कि ग्रामीण को दोनों हाथ और सीने में गोली के छर्रे लगने से घाव हुए हैं। फिलहाल एक्सरे करा रहे है, रिपोर्ट आने के बाद जानकारी लगेगी कि शरीर में गोली है या छर्रे, फिलहाल हालत स्थिर है।