ब्रेकिंग
PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं... Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज कानपुर में तेज आंधी-तूफान का तांडव! ऑटो पर गिरा बरगद का पेड़, 2 की मौत

मैक्सिको में बस और ट्रक के बीच टक्कर, 41 लोगों की मौत

हाल ही में साउथ मैक्सिको में भयानक हादसा सामने आया. एक बस और ट्रक की शनिवार को टक्कर हो गई. सुबह के समय यह घटना हुई. इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई, साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. टबैस्को की सरकार ने इस हादसे और मृतकों की संख्या की जानकारी दी. हादसे के बाद की बस की तस्वीरें सामने आई है, जिसमें बस पूरी तरह से आग से झुलस गई है.

रिकवरी ऑपरेशन जारी

टबैस्को के सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि इस हादसे में मारे गए 18 लोगों का ही शव अभी तक घटनास्थल से प्राप्त हुए हैं. साथ ही कहा गया है कि कई लोगों के शव अभी बरामद करने का काम किया जा रहा है. टबैस्को की राज्य सरकार ने कहा, रिकवरी का काम किया जा रहा है और मृत लोगों की पहचान की जा रही है. टबैस्को सरकार के सचिव रामिरो लोपेज ने कहा कि अधिकारी पीड़ितों की संख्या और उनकी पहचान के बारे में जानकारी देंगे. स्थानीय परिषद पलासियो म्युनिसिपल डी कोमलकाल्को ने कहा कि वह यात्री बस दुर्घटना में पीड़ितों के शवों के उनके घरों तक पहुंचाएंगे.

बस और ट्रक के बीच टक्कर होने के बाद बस में आग लग गई और कई लोग इसी में झुलस गए. यह घटना सुबह के समय एस्कार्सेगा में हुई. बस ऑपरेटर टूर ने कहा कि बस में 48 यात्री सवार थे, जो कैनकन शहर से टबैस्को की तरफ जा रहे थे, तभी यह घटना सामने आई. इस हादसे में बस में सवार 38 लोग और बस के दो ड्राइवर की मौत हो गई. साथ ही अधिकारियों ने बताया कि ट्रक के ड्राइवर की भी मौत दर्ज की गई.

मृतकों की पहचान की जा रही है

बस ऑपरेटर टूर ने कहा, इस हादसे का उनको बेहद अफसोस है और वो इस पर दुख व्यक्त करते हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा कि वो इस हादसे के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बस स्पीड लीमिट के तहत ही चल रही थी. बस ऑपरेटर ने कहा, सार्वजनिक मंत्रालय ने हमें सूचित किया है कि जांच कैंडेलारिया, कैंपेचे नगर पालिका के अभियोजक के कार्यालय में होगी.