ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत पर CM साय ने दी बधाई, बोले- छल कपट ज्यादा दिन नहीं चलता

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचंड बहुमत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी। उन्होंने कहा दिल्ली के दिल में मोदी…दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि यह जीत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता की भाजपा पर अटूट विश्वास की जीत है। छल-कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता। ‘आप-दा’ सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन, झूठ और अराजकता की सारी सीमाएं लांघ दी थी। दिल्ली की जनता ने इसका करारा जवाब देते हुए प्रदेश को आप-दा मुक्त कर दिया है।

सीएम साय ने कहा कि पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” को मूलमंत्र मानते हुए सभी वर्गों की चिंता कर रहे हैं। इससे दिल्ली की जनता का विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री पर बढ़ा है। दिल्ली की जनता को अच्छे से पता है कि प्रदेश का विकास भारतीय जनता पार्टी से ही संभव है। इस प्रचंड जीत पर दिल्ली की देवतुल्य जनता का आभार और भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। चप्पा-चप्पा भाजपा!