ब्रेकिंग
Agar Malwa News: स्कूल में परीक्षा दे रहे छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, 9 साल के मासूम की दर्दनाक ... Noida Digital Arrest: नोएडा में MBBS छात्रा सहित 3 महिलाएं 144 घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट', पड़ोसियों की... Nari Shakti Vandan Adhiniyam: पीएम मोदी ने फ्लोर लीडर्स को लिखा पत्र, महिला आरक्षण पर मांगा साथ; खरग... Meerut Ghost House: मेरठ के 'भूत बंगले' का खौफनाक सच, बेटी के शव के साथ 5 महीने तक क्यों सोता रहा पि... Dacoit Box Office Collection Day 2: 'धुरंधर 2' के बीच 'डकैत' की शानदार वापसी, 2 दिन में कमाए इतने कर... Iran-US Conflict: होर्मुज की स्थिति पर ईरान का कड़ा रुख, अमेरिका के साथ अगली बातचीत पर संशय; जानें क... Copper Vessel Water Benefits: तांबे के बर्तन में पानी पीने के बेमिसाल फायदे, लेकिन इन लोगों के लिए ह... IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ पर गिरी गाज! सजा पाने वाले बने दूसरे कप्तान, नीतीश राणा पर भी लगा भारी जुर... WhatsApp Safety: कहीं आपका व्हाट्सएप कोई और तो नहीं पढ़ रहा? इन स्टेप्स से तुरंत चेक करें 'लिंक्ड डिव... Ravivar Ke Upay: संतान सुख की प्राप्ति के लिए रविवार को करें ये अचूक उपाय, सूर्य देव की कृपा से भर ज...

भाजपा नेता ने सरकारी जमीन की करवा ली रजिस्ट्री, पंचायत सचिव सहित 5 लोगों के खिलाफ FIR

 नीमच जिले में सरकारी जमीन की बंदरबाट करने में रसूखदार लोग भी जुटे हुए है। नीमच जिला मुख्यालय से सटी हुई ग्राम पंचायत में भाजपा नेता ने सरपंच-सचिव से मिलकर पहले तो सरकारी जमीन के फर्जी स्वामित्व प्रमाण पत्र बनाया और इसके बाद में जमीन को खरीदी ली, इस बात का खुलासा तब हुआ जब शिकायकर्ता दर्शन शर्मा ने 2023 कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को शिकायत की। कलेक्टर ने जांच बैठाई। तहसीलदार द्वारा की गई जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

भाजपा के मंडल महामंत्री शुभम शर्मा ने पहले तो सीताबाई बंजारा के नाम से स्वामित्व का प्रमाण पत्र बनाया और इसके बाद एक अन्य साथी वीरेंद्र यादव दोनों के नाम से रजिस्ट्री करवाकर नामांतरण भी करा लिया। बघाना थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया तहसीलदार की जांच के आधार पर सरपंच भारतीय रावत, सचिव नंदकिशोर माली, शुभम शर्मा निवासी जमुनिया, वीरेंद्र यादव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।