ब्रेकिंग
Agar Malwa News: स्कूल में परीक्षा दे रहे छात्रों पर मधुमक्खियों का हमला, 9 साल के मासूम की दर्दनाक ... Noida Digital Arrest: नोएडा में MBBS छात्रा सहित 3 महिलाएं 144 घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट', पड़ोसियों की... Nari Shakti Vandan Adhiniyam: पीएम मोदी ने फ्लोर लीडर्स को लिखा पत्र, महिला आरक्षण पर मांगा साथ; खरग... Meerut Ghost House: मेरठ के 'भूत बंगले' का खौफनाक सच, बेटी के शव के साथ 5 महीने तक क्यों सोता रहा पि... Dacoit Box Office Collection Day 2: 'धुरंधर 2' के बीच 'डकैत' की शानदार वापसी, 2 दिन में कमाए इतने कर... Iran-US Conflict: होर्मुज की स्थिति पर ईरान का कड़ा रुख, अमेरिका के साथ अगली बातचीत पर संशय; जानें क... Copper Vessel Water Benefits: तांबे के बर्तन में पानी पीने के बेमिसाल फायदे, लेकिन इन लोगों के लिए ह... IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ पर गिरी गाज! सजा पाने वाले बने दूसरे कप्तान, नीतीश राणा पर भी लगा भारी जुर... WhatsApp Safety: कहीं आपका व्हाट्सएप कोई और तो नहीं पढ़ रहा? इन स्टेप्स से तुरंत चेक करें 'लिंक्ड डिव... Ravivar Ke Upay: संतान सुख की प्राप्ति के लिए रविवार को करें ये अचूक उपाय, सूर्य देव की कृपा से भर ज...

चाकूबाजी करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, कान पकड़कर माफी मांगते दिखे बदमाश

 इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में दो युवकों के साथ चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भविष्य में आरोपी ऐसी हरकत दोबारा न करें इसलिए उनका घटनास्थल पर ले जाकर जुलूस निकाला गया। इस दौरान बदमाश पुलिस से माफी मांगते भी नजर आए। बता दे कि गाड़ी टकराने की बात को लेकर बदमाशों ने चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया था।

मामला पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर का है। जहां दो दिन पूर्व उमेश धीमन और उसका साथी राज अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मेडिकेयर हॉस्पिटल वाली गली में गाड़ी टकराने की बात को लेकर यश और उसका साथी वीरेंद्र से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि यश और वीरेन ने दोनों युवकों को चाकू मार कर घायल कर दिया था जिसमें से एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके क्षेत्र में ले जाकर जुलूस निकाला। इस दौरान बदमाश पुलिस से माफी मांगते भी नजर आए।