ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

इंदौर पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चुराने वाले गिरोह को पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे

मध्य प्रदेश के इंदौर के ग्रामीण अंचल में बुलेट वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से पांच बुलेट वाहन जब्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि बुलेट वाहन चालकों की रेकी करने के बाद में चंद मिनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। दरअसल युवाओं में बुलेट वाहन काफी पसंदीदा वाहन माना जाता है और इसी पसंद को पूरा करने के लिए दो युवकों ने चोरी का रास्ता अपना लिया और इसी के तहत युवकों द्वारा बुलेट वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाने लगा था।

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी ने शुक्रवार को बताया की चंद्रवतीगंज पुलिस द्वारा दो युवकों को पकड़ा गया है। जिनके नाम अंकित और आनंद है दोनों युवक ग्रामीण क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, जिनके पास से पांच बुलेट वाहन बरामद किए गए हैं।

जिसकी कीमत 10 लाख रुपए के आसपास है दो पहिया वाहन में केवल यह बुलेट वाहन ही चोरी करने में माहिर है। फिलहाल पकड़े दोनों युवकों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है और अन्य चोरी के बारे में भी पूछताछ की जा रही है और दोनों युवक बुलेट वाहन ही क्यों चुराते थे इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।