ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

पंजाब रोडवेज की बस पर Attack,यात्रियों की निकली चीखें…दहशत में लोग

पंजाब रोडवेज लुधियाना डिपो की बस जो लुधियाना-दिल्ली रूटीन मुताबिक  जा रही थी तो साहनेवाल के पास कुछ बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने बस के आगे गाड़ियां खड़ी करके बस को रुकवाया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बदमाशों ने बस पर ईंटों से भी हमला किया।

इससे बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने बस में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। इसके बाद कर्मचारियों ने चालक को तुरंत साहनेवाल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद बस चालकों ने विरोध स्वरूप हाईवे जाम कर दिया, जिसके बाद संगठन के प्रतिनिधि प्रशासन के पास वार्ता के लिए पहुंचे और प्रशासन ने तुरंत सख्त कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तुरंत मामला दर्ज न किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया तो 7 फरवरी को संगठन फिर से साहनेवाल थाने के समक्ष हाईवे पर धरना देगा और इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।