ब्रेकिंग
Maharashtra Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ने कार को मारी टक्कर; 10 लोगों क... Monalisa Husband Lookalike: कौन है मोनालिसा के पति का हमशक्ल 'फरमान'? जिसके वीडियो ने मचाया हड़कंप, ... Noida Labour Protest: गुरुग्राम से नोएडा और फिर बुलंदशहर... कैसे शुरू हुआ मजदूरों का ये उग्र आंदोलन?... Amarnath Yatra 2026: 15 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, 3 जुलाई से पहली यात्रा; जानें कौन सा रूट आप... Moradabad: मुरादाबाद की 'लेडी विलेन' 3 साल बाद गिरफ्तार, मासूम चेहरे के पीछे छिपा था खौफनाक राज; पति... Noida Traffic Alert: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, दिल्ली-गाजियाबाद की सड़कें जाम; कई किलोमीटर... Rath Yatra Controversy: जगन्नाथ मंदिर और इस्कॉन के बीच क्यों ठनी? जानें रथ यात्रा की तारीखों को लेकर... West Bengal: सड़क-बिजली नहीं, भारतीय पहचान साबित करने का है ये चुनाव; 6 परिवारों की रूह कंपा देने वा... मंडप में सेहरा बांधकर पहुंचे दो दूल्हे, दुल्हन हो गई कन्फ्यूज कि किससे करे शादी? फिर जो हुआ वो कर दे... Weather Update: दिल्ली-NCR में सताएगी गर्मी, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार क...

PSPCL का कर्मचारी रंगे हाथों काबू, वजह जान रह जाएंगे हैरान

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने सख्त कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस ने पीएसपीसीएल की एक कर्मचारी को रंगे हाथों काबू किया है। बताया जा रहा है कि, पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL)  के दफ्तर गांव बड़िंग, जालंधर छावनी में तैनात शिकायत निपटान शाखा (सीएचबी) के सहायक चरणजीत सिंह को 2000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी को सैनिक विहार, गांव ढिलवां, जिला जालंधर निवासी राकेश कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने जालंधर की रोज कालोनी गांव बड़िंग में उसकी रिश्तेदार के घर पर घरेलू बिजली आपूर्ति के लिए एक नया मीटर लगाने के बदले में संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) सुरजीत सिंह के लिए 5000 रुपये और खुद के लिए 500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उक्त आरोपी सी.एच.बी. ने 31-01-2025 को उस घर में बिजली का मीटर लगाते समय उससे 3500 रुपए ले लिए तथा शेष राशि बाद में देने को कहा। अब उक्त आरोपी शिकायतकर्ता व उपभोक्ता से बकाया राशि 2000 रुपए की मांग कर रहा है तथा धमकी दे रहा है कि अन्यथा मीटर उतार दिया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद जालंधर रेंज विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी सीएचबी सहायक को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।