ब्रेकिंग
Ranchi News: नामकुम रेलवे स्टेशन के पास मिला आरपीएफ जवान का शव; वर्दी में था जवान, जांच में जुटी पुल... Ranchi Crime News: बरियातू में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी पवन मुंडा गिरफ्तार Jharia Water Crisis: बागडीगी बस्ती में 6 महीने से पानी का संकट; बीसीसीएल (BCCL) कार्यालय के बाहर लोग... Bokaro Land Subsidence: बेरमो कोयलांचल में अचानक धंसी जमीन; नीचे धधक रही आग, लोगों में दहशत Jharkhand Monsoon Update: मानसून की कमजोर शुरुआत; झारखंड में सामान्य से 59% कम बारिश, किसानों की बढ़ी... Ludhiana Police Action: बैंक ऑफ बड़ौदा ATM चोरी मामला; आरोपियों से आधुनिक कटर और औजार बरामद, रिमांड ... Punjab Industry News: पंजाब सरकार का औद्योगिक नीति में बदलाव; बिजली बिलों पर टैक्स नोटिस से उद्योगपत... Viral Video Punjab: सुलतानपुर लोधी की यात्री बस में महिला का नशा करते वीडियो वायरल; नशे के खिलाफ दाव... Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव; जानें आज क्या हैं आपके शहर के ताजा भाव Tarn Taran Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार; इलाज के दौरान व्यक्ति की दर्दनाक ...

उज्जैन में भाजपा विधायक के भाई ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

उज्जैन। घट्टिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सतीश मालवीय के भाई ने सोमवार सुबह अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। किराना दुकान की आय के लेनदेन और जमीन के सौदे को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपित पिता ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से 30 वर्षीय पिता ने बेटे पर दो गोली चलाईं। सीने और सिर में गोली लगने के बाद बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित मंगल मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

  • उज्जैन की एएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि पुलिस के अनुसार, गांव सुंचाई में ही मालवीय परिवार की किराना दुकान है। अरविंद इस दुकान को चलाता था।
  • किराना दुकान में होने वाली आय पर अरविंद के पिता और भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय अपना हक जताते थे।
  • इसी बात को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बनती थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे भी किराना दुकान के आय के रुपयों के लेनदेन को लेकर पिता-बेटे के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मंगल ने 12 बोर की अपनी लाइसेंसी बंदूक से बेटे अरविंद को दो गोलियां मार दीं।
  • एक गोली अरविंद के सिर में भी लगी। मंगल की पत्नी मधु बाला की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपित मंगल को गिरफ्तार कर लिया।

देवास जिले की जमीन बेचना चाह रहा था

  • पुलिस को जांच में जमीन से जुड़े विवाद के बारे में भी पता चला है। मालवीय परिवार की जमीन देवास जिले में भी है। आरोपित मंगल इसे बेचना चाह रहा था, मगर अरविंद इसके लिए राजी नहीं थी।
  • इस बात को लेकर भी पिता-पुत्र में खींचतान चल रही थी। पुलिस के अनुसार अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
  • बता दें कि आरोपित मंगल मालवीय के पिता नागूलाल मालवीय भी विधायक रहे।
  • मंगल कई साल पहले अपने ससुराल में रहने चला गया था। बेटे अरविंद का जन्म भी वहीं हुआ। अरविंद का एक पुत्र है।